आपकी इस एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 06 May 2017 07:00 PM IST
doing this may make you pauper

    पिछले साल भारत में बैंक डाटा से जुड़ी एक बड़ी लीक की खबर सामने आई थी। देश भर के 19 बैंक के लगभग 32 लाख डेबिड कार्ड हैक हुए थे। कुछ रिपोर्ट में हैक हुए कार्ड की संख्या 62 लाख तक बताई गई। डेबिड कार्ड के हैक के पीछे यस बैंक के एक एटीएम में मौजूद मॉलवेयर को बताया गया।

    जांच में पता चला कि हिमाचल प्रदेश के एक एटीएम में कहीं से वायरस आ गया था। इस एटीएम में इस्तेमाल हुए कार्ड जिन-जिन में लगे सबमें यह वायरस पहुंच गया और इस तरह से 32 लाख डेबिड कार्ड हैक हुए। हम आपको इन वायरस के बारे में तो नहीं बता सकते लेकिन कुछ ऐसे तरीके जरूर बता रहे हैं जिनसे आप अपने बैंक अकाउंट का डाटा चोरी होने से बचा सकते हैं।

    अगर आपको लगता है कि आपका कार्ड स्लॉट भारी है या कुछ अजीब है तो सचेत हो जाएं। आपके डेबिड कार्ड को हैक करने के लिए हैकर एटीएम में कार्ड रिडर स्लॉट लगा सकता है। ये कार्ड रिडर आपके डेबिड कार्ड का डाटा कॉपी कर लेंगे। ये कार्ड रिडर आपके कार्ड के मैगनेटिक स्ट्रीप को रिड कर आपके बैंक अकाउंट की जानकारी कॉपी कर लेते हैं जिनका इस्तेमाल हैकर आपके बैक अकाउंट को खाली करने में कर सकता है।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    आपकी इस एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

    अगर आपको एटीएम में कार्ड का स्लॉट ढीला लगता है तो भी आपका एटीएम हैक हो सकता है। ढीले स्लॉट का मतलब है हैकर ने एटीएम में Lebanese loop का इस्तेमाल किया हो। ये एक छोटा डिवाइस होता है जो आपके कार्ड को होल्ड कर लेता है। आपको लगेगा का एटीएम मशीन में आपका कार्ड फंस गया है जबकि सच कुछ और होगा।

    हैकर्स इस काम में फेक फ्रंट का इस्तेमाल करते हैं। फेक फ्रंट को पहचान पाना बहुत मुश्किल होता है। ये एटीएम को किसी तरह से कवर कर लेता है और जैसे ही आप मशीन में अपना कार्ड डालते हैं, हैकर आपके अकाउंट का पूरा डाटा चोरी कर लेता है।

    आपके पिन को जानने के लिए हैकर्स छोटे कैमरों का प्रयोग कर सकते हैं। ये कैमरे मशिन में या छत कहीं भी लगाए जा सकते हैं। ये कैमरे आपके पिन को रिकॉर्ड कर लेंगे और हैकर्स आपके आकाउंट से पैसे गायब कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें