फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbse results

जानिए कब आएंगे CBSE रिजल्ट

Sat, 03 May 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 03 May 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
cbse results
सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद घोषित किया जाएगा। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि 10वीं की कापियों के ऑनलाइन मूल्यांकन होने के कारण इस बार परिणाम जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


12वीं की कापियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। सीबीएसई की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन एक मार्च और अप्रैल के पहले सप्ताह के बीच किया गया था। इसमें देश भर में 22.65 लाख परीक्षार्थी 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

तैयार किया जा रहा है रिजल्ट

cbse results

सीबीएसई के सूत्रों का कहना है कि 10वीं की परीक्षा में अधिकांश परीक्षार्थियों के घरेलू परीक्षा में शामिल होने और बोर्ड की ओर से 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन कराए जाने के कारण इस परीक्षा का परिणाम घोषित करने में देरी नहीं लगेगी।

बोर्ड सूत्रों के मुताबिक परिणाम लगभग तैयार होने की स्थिति में है। चुनाव सहित अन्य कार्यों से मुक्त होते ही मई के तीसरे सप्ताह से अंतिम सप्ताह के बीच परिणाम जारी कर दिया जाएगा। साथ ही 12वीं की कापियों का मूल्यांकन भी पूरा हो गया है। अब परिणाम तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed