{"_id":"1d721184-c392-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"stressed-women-less-attractive-to-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की लव लाइफ भी प्रभावित करता है तनाव"}
महिलाओं की लव लाइफ भी प्रभावित करता है तनाव
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर अधिक तनाव लेने वाली महिलाओं के ना सिर्फ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है बल्कि उनकी लव लाइफ भी इससे प्रभावित होती है।
विज्ञापन
हाल ही में न्यूयॉर्क की एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अधिक तनाव में रहने वाली महिलाएं पुरूषों को आकर्षित नहीं करती।
पहले रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी हैं कि महिलाएं भी ऐसे पुरूषों की तरफ आकर्षित होती हैं जो तनावमुक्त रहते हैं।
फिनलैंड की टुर्कु यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मार्कस का कहना है कि अधिक तनाव लेने से प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वे ये भी कहते हैं कि इसमें आश्चर्य की बात नहीं अगर महिला और पुरूष हंसमुख चेहरों को प्राथमिकता देते हैं।
इतना ही नहीं, इस रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ कि पुरूष उन महिलाओं की तरफ भी आकर्षित नहीं होते जिनका इम्युन सिस्टम बहुत मजबूत होता है।
इस रिसर्च में तकरीबन 18 पुरूषों को 52 लैटिन महिलाओं की फोटो दिखाई गई। जिसमें उनके आकर्षण का एक स्केल तय किया गया।
ज्यादात्तर पुरूषों ने उन महिलाओं को पसंद किया जिनकी फोटो में तनाव का स्तर बहुत कम और चेहरा एकदम खिला हुआ दिख रहा था।
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ये रिसर्च जनरल बायोलॉजी लैटर में प्रकाशित हुई थी, जिसमें ये भी बात सामने आई कि आकर्षण में फिगर भी बहुत मायने रखता है। जो महिलाएं अधिक मोटी या अधिक पतली होती हैं वे कम आकर्षित होती हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि तनाव के साथ अधिक मोटापा या अधिक पतलापन भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है।