शोएब मलिक को युवी ने दिखाया अपना डांस, देखे वीडियो
डांस और क्रिकेट का काफी पुराना नाता रहा है। मैदान के अंदर क्रिकेटरों को डांस करते कई बार देखा गया। चाहे विराट कोहली हो या कैरिबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल या फिर ड्वेन ब्रावो।
हाल ही में पाक क्रिकेटर शोएब मलिक और उनकी पत्नी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया में एक डांस शेयर किया था। वीडियों में दोनों ने जमकर ठुमके लगाए थे। इस बार युवराज सिंह ने शोएब मलिक को जवाब भेजा है।
युवराज सिंह ने दिखाया अपना डांस
भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टारों में एक युवराज सिंह ने शनिवार को एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट में शेयर किया। इस वीडिया में वह जिम में शीशे के सामने डांस करते नजर आ रहे है।
वीडियो के साथ युवी ने पाक क्रिकेटर शोएब मलिक को लिखा है कि, " शोएब तुम तो हमेशा मैदान में ही थे, इसलिए यह देखों डांस कैसे करते है।"
वीडियो देखे-
This is how it is done! @realshoaibmalik Bhai hum tho hamesha maidan mein the @Velfieapp pic.twitter.com/uYqTVXbcWz
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) 25-जुलाई-2015