{"_id":"1bfef5b8-4414-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"wrestler-alka-tomar-married-to-anup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान अलका तोमर ने अनूप संग लिए फेरे ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पहलवान अलका तोमर ने अनूप संग लिए फेरे
मेरठ/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Dec 2012 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवानी में अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने वाली अर्जुन अवार्डी अलका तोमर मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गईं। बुलंदशहर निवासी एसोसिएट प्रोफेसर अनूप सिंह के साथ उन्होंने सात फेरे लिए। शादी समारोह में कुश्ती जगत के सितारों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
मोर के पंखों से सजी पालकी में बैठकर अलका रिंगिंग स्टैंड पर वरमाला के लिए पहुंची। पालकी के साथ-साथ मशाल और डांडिया करती लड़कियां माहौल की शोभा बढ़ा रही थीं। दूल्हे अनूप ने उन्हें पालकी से रिंगिंग स्टैंड पर उतारा। समारोह स्थल वोल्गा रिसोर्ट में मंत्रोच्चारण के बीच जैसे ही अलका ने अनूप सिंह के गले में माला डाली, समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
लाल रंग के लहंगे में सजी अलका जब मंडप पहुंचीं तो सभी की नजरें उनकी ओर बरबस खिंची चली गईं। सजने से लेकर फेरों तक अखाड़े की सखियां अलका के साथ रहीं। समारोह में पहलवान और कई कुश्ती कोच शामिल हुए। अलका के कोच जबर सिंह ने शादी में पिता की भूमिका में सबका स्वागत करते रहे।
विज्ञापन
शादी में शरीक होने के लिए देश भर से पहलवान आए। पंजाब से भारत केसरी गुरुशरण प्रीत दिन में ही आ गई थीं। जार्जिया के कुश्ती कोच रोइन दोबो, सोनिका काली रमन, दारा सिंह के बेटे प्रद्युम्न सिंह, मध्य प्रदेश से अर्जुन अवार्डी कृपा शंकर, गीता और बबीता आदि पहलवान शादी में शरीक हुए। अलका के पति अनूप आईआईएमटी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।