{"_id":"68e0082430d4cff95f0c22cd","slug":"world-para-athletics-championships-coaches-each-from-kenya-and-japan-bitten-by-stray-dog-at-jln-stadium-know-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Para Athletics: दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक! कीनिया और जापान के कोच को काटा; आयोजकों की किरकिरी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Para Athletics: दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक! कीनिया और जापान के कोच को काटा; आयोजकों की किरकिरी
Fri, 03 Oct 2025 11:00 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:00 PM IST
सार
अफ्रीकी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि कीनियाई कोच डेनिस माराजिया जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा परिसर के बाहर अपने एक खिलाड़ी से बात कर रहे थे जब अचानक एक कुत्ता आया और उन्हें काट लिया। बाद में आयोजकों ने बताया कि जापान की कोच मेइको ओकुमत्सु को भी आवारा कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन
कुत्ते ने कोचों को काटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान शुक्रवार को अलग अलग घटनाओं में कीनिया और जापान के कोच को आवारा कुत्तों ने काट लिया जिसके आयोजकों की काफी किरकिरी हुई। दोनों हालांकि करीबी अस्पताल में इलाज के बाद खतरे से बाहर हैं। अफ्रीकी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि कीनियाई कोच डेनिस माराजिया जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा परिसर के बाहर अपने एक खिलाड़ी से बात कर रहे थे जब अचानक एक कुत्ता आया और उन्हें काट लिया। बाद में आयोजकों ने बताया कि जापान की कोच मेइको ओकुमत्सु को भी आवारा कुत्ते ने काट लिया जब वह मुख्य प्रतिस्पर्धा स्थल से सटे अभ्यास ट्रैक पर अपने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग देख रही थी।
जोएल अटूटी ने सुनाई आपबीती
कीनिया सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर टीम के साथ आये जोएल अटूटी ने कहा, 'हमारे कोच डेनिस कॉल रूम के पास अपने एक खिलाड़ी से बात कर रहे थे कि अचानक एक आवारा कुत्ता आया और उन्हें काट लिया। यह घटना सुबह दस बजे की है। उनके पैर से खून निकल रहा था और स्टेडियम पर मौजूद मेडिकल टीम उनके पास पहुंच गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज हुआ और इंजेक्शन दिये गए। अब उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। वह कुछ दवाइयां भी लेंगे।'
किरकिरी के बाद आयोजकों ने उठाए सख्त कदम
कॉल रूम वह जगह होती है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिस्पर्धा से पहले एकत्र होते हैं। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दो कॉल रूम हैं और मुख्य प्रतिस्पर्धा परिसर से कुछ मीटर की दूरी पर हैं। आयोजकों ने बताया कि दोनों कोच को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद वे अपने टीम होटल चले गए।
विज्ञापन
आयोजकों ने एक बयान में कहा, 'आयोजन समिति खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य का वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराती है। इन एहतियाती उपायों के बावजूद आयोजन स्थल के पास आवारा कुत्तों को बार-बार खाना खिलाने की वजह से जानवरों को परिसर में फिर से घुसने का मौका दे दिया गया है। दुर्भाग्य से इसके कारण तीन अक्तूबर 2025 को अभ्यास ट्रैक पर दो अलग-अलग घटनाएं हुईं जिनमें जापान और कीनिया के कोच को कुत्ते ने काट लिया। इन घटनाओं के बाद एमसीडी ने अपनी तैनाती बढ़ा दी है और स्टेडियम परिसर में कुत्ता पकड़ने वाली दो टीमें स्थायी रूप से तैनात कर दी हैं। साथ ही आवारा कुत्तों को तुरंत हटाने और आश्रय गृहों में स्थानांतरित करने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। पकड़े गए सभी जानवरों को सख्त पशु कल्याण मानदंडों के अनुसार स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा और मानवीय व्यवहार दोनों सुनिश्चित हो रहे हैं। आयोजन समिति इस बात पर जोर देती है कि पशु कल्याण मानदंडों का पूरा पालन किया जा रहा है, लेकिन प्रतिभागियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। स्टेडियम और आसपास के इलाकों को नागरिक एजेंसियों के साथ मिलकर पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है और चैंपियनशिप के निर्बाध और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अब कड़े निवारक उपाय किए गए हैं।' इस बीच यह भी पता चला है कि राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के करीब 35 डोप नमूना अधिकारी यहां खिलाड़ियों के नमूने लेने आए हैं। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय डोप टेस्ट प्रयोगशाला को वाडा से मान्यता मिली हुई है तो नमूनों की जांच यहां भी हो सकती है।