फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon: Djokovic first player to win 80 matches in all four Grand Slams, Novak struggled in the first round

Wimbledon: जोकोविच चारों ग्रैंडस्लैम में 80 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी, पहले राउंड में नोवाक को करना पड़ा संघर्ष

Mon, 27 Jun 2022 11:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Jun 2022 11:08 PM IST
सार

सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के बाद ऐसे दूसरे पुरुष खिलाड़ी हैं जिन्होंने चारों ग्रैंडस्लैम में 90 मैच खेले हैं। कोरियाई खिलाड़ी सून वू क्वोन के खिलाफ मैच उनका यहां 90वां मैच था। इस मैच में जोकोविच ने विंबलडन में लगातार 22वां मुकाबला जीता।

विज्ञापन
Wimbledon: Djokovic first player to win 80 matches in all four Grand Slams, Novak struggled in the first round
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार तीन बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच सोमवार को यहां विंबलडन टेनिस के दूसरे दौर में पहुंच गए। शीर्ष वरीय जोकोविच ने कोरिया के सून वू क्वोन को सेंटर कोर्ट पर दो घंटे 27 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-3, 6-3 से हराया। यह नोवाक की इस ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम में 90 मुकाबलों में 80 वीं जीत है। इसके साथ ही वह सभी चार ग्रैंड स्लैम में 80 जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हो गए। अन्य मुकाबले में ब्रिटेन के नंबर एक कैमरून नूरी ने पाब्लो एंडुजर को 6-0, 7-6, 6-3 से हराकर जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन

दुनिया के पूर्व नंबर एक जोकोविच ने जीत से शुरुआत की लेकिन 81वीं रैंकिंग के कोरियाई खिलाड़ी ने उन्हें अच्छी टक्कर देने का प्रयास किया। क्वोन ने पहले सेट के तीसरे गेम में एक ब्रेक हासिल किया और 3-1 की बढ़त बना ली। उसके बाद जोकोविच ने अपने गेम का स्तर उठाया और छठे व आठवें गेम में ब्रेक हासिल करते हुए 6-3 से पहला सेट जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाया, खासतौर पर उनके फोरहैंड बेहतरीन रहे। चौथे गेम ब्रेक प्वाइंट हासिल किया और फिर 5-3 की बढ़त के बाद शानदार लय के साथ दूसरा सेट अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट के पहले चार गेमों में क्वोन ने चार अंक गवाएं, लेकिन जोकोविच ने 4-3 पर ब्रेक कर लिया और दबदबे के साथ तीसरा सेट भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

चौथे सेट में कोरियाई खिलाड़ी पर बड़ा दबाव था। चौथे सेट के दूसरे गेम में नोवाक ने तीन बार ब्रेक प्वाइंट बचाए और उसके बाद अच्छा सर्विस खेल दिखाया। पांचवें गेम में ब्रेक कर महत्वपूर्ण बढ़त ली और उसके बाद सेट और मैच अपने कब्जे में कर लिया।

पिछली बार जब जोकोविच ने विंबलडन में खिताब जीता था तो उन्होंने अपना 20वां ग्रैंडस्लैम हासिल किया था। इस साल रूसी खिलाड़ियों पर रोक के कारण डेनिएल मेदवेदेव भाग नहीं ले रहे हैं। ऐसे में जोकोविच को शीर्ष वरीयता दी गई है।

जीत के बाद जोकोविच ने कहा- मेरी 80 जीत हो गई हैं, सौ जीत की कोशिश करेंगे। मैंने विंबलडन से पहले कोई प्रमुख टूर्नामेंट नहीं खेला। ऐसे में आप उतना सहज नहीं हो पाते। क्वोन ने अच्छा खेल दिखाया। फोरहैंड और बैकहैंड अच्छे थे और मुझे जीत के लिए युक्ति लगानी पड़ी। 

फेडरर की बराबरी
सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के बाद ऐसे दूसरे पुरुष खिलाड़ी हैं जिन्होंने चारों ग्रैंडस्लैम में 90 मैच खेले हैं। कोरियाई खिलाड़ी सून वू क्वोन के खिलाफ मैच उनका यहां 90वां मैच था। इस मैच में जोकोविच ने विंबलडन में लगातार 22वां मुकाबला जीता।  पैंतीस वर्षीय नोवाक ने फ्रेंच ओपन में 101, यूएस ओपन में 94, ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में 90-90 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed