फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   When will Neeraj Chopra return Olympic medalist athlete reveals when he will resume training

कब होगी नीरज चोपड़ा की वापसी?: ओलंपिक पदक विजेता एथलीट ने बताया कब शुरू करेंगे अभ्यास, चोट पर दिया अपडेट

Fri, 30 Oct 2026 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 Oct 2026 03:53 PM IST
सार

  • भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लंबे समय से खेल से दूर हैं।
  • नीरज चोट से उबर रहे हैं। नीरज ने बताया है कि वह जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
  • दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने अपनी चोट को लेकर भी अपडेट दिया।

विज्ञापन
When will Neeraj Chopra return Olympic medalist athlete reveals when he will resume training
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS

विस्तार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि उनकी टखने की चोट में काफी सुधार हुआ है और वह अगले कुछ सप्ताह में फिर से अभ्यास शुरू करने और रिहैबिलिटेशन से गुजरने की योजना बना रहे हैं। नीरज चोटिल होने के कारण जापान में एशियन गेम्स में भाग नहीं ले पाए थे। भाला फेंक के इस सुपरस्टार ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और 2024 की पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। वह इस साल अगस्त में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह डायमंड लीग फाइनल्स में भी नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

चोट को लेकर क्या बोले नीरज? 
नीरज ने कहा कि जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ परदीवाला से परामर्श लेने के बाद अब उनकी हालत काफी बेहतर हुई है। नीरज ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मीडिया से कहा, मेरी चोट अब काफी बेहतर है। पहले डेढ़ महीने में मुझे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब इसमें काफी सुधार हुआ है। मैंने डॉ. दिनशॉ परदीवाला से परामर्श लिया और उन्होंने सलाह दी है कि मैं अब अभ्यास और रिहैबिलिटेशन शुरू कर सकता हूं। मैं अगले कुछ सप्ताह में इन दोनों को शुरू करने की योजना बना रहा हूं।

नीरज ने कहा कि उन्होंने अपनी चिकित्सा टीम की सलाह के अनुसार पूरा आराम किया। उन्होंने कहा, चिकित्सकों ने मुझे आराम करने की सलाह दी थी और मैंने वैसा ही किया। प्रतियोगिताओं के संबंध में टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) और साई वर्षों से मेरा साथ दे रहे हैं। मैं कई वर्षों से टॉप्स के कोर ग्रुप का हिस्सा रहा हूं और जब भी मुझे मदद की जरूरत पड़ती है तो वह हमेशा मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार कब खेलने उतरे थे नीरज
नीरज ने इस साल आखिरी बार 21 अगस्त को लुसाने में डायमंड लीग में भाग लिया था जहां वह दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने जुलाई में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। इस बीच नीरज ने 28 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया और इसे भारतीय खेल के लिए एक बड़ा कदम बताया। इस योजना के लिए 1800 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है और इसका लक्ष्य अगले एक दशक में भारत को खेल सामग्री तैयार करने का प्रमुख केंद्र बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed