फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Will Neeraj Chopra marry Manu Bhaker? The shooters father made a big statement know what he said

Neeraj-Manu: नीरज चोपड़ा की होगी मनु भाकर से शादी? निशानेबाज के पिता ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Tue, 13 Aug 2024 03:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Aug 2024 03:26 PM IST
सार

समापन समारोह के दौरान मनु भाकर की मां को नीरज चोपड़ा से बात करते हुए देखा गया था। इस दौरान मनु की मां सुमेधा को उनसे अपने सिर पर हाथ रखकर कसम लेते भी देखा गया था।

विज्ञापन
Will Neeraj Chopra marry Manu Bhaker? The shooters father made a big statement know what he said
मनु भाकर-नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। भारतीय दल कुल छह पदक (एक रजत और पांच कांस्य) अपने नाम करने में कामयाब रहा। इस टूर्नामेंट में मनु भाकर ने निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बन गईं। वहीं, नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया। अब सोशल मीडिया पर मनु और नीरज की शादी को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। इस पर अब युवा निशानेबाज के पिता ने खुलकर बात की। 
विज्ञापन

Will Neeraj Chopra marry Manu Bhaker? The shooters father made a big statement know what he said
मनु भाकर की मां से बात करते नीरज चोपड़ा - फोटो : twitter
दरअसल, समापन समारोह के दौरान मनु भाकर की मां को नीरज चोपड़ा से बात करते हुए देखा गया था। इस दौरान मनु की मां सुमेधा को उनसे अपने सिर पर हाथ रखकर कसम लेते भी देखा गया था, जिसका वीडियो भी वारयल हो रहा है। वहीं, कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ा दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Will Neeraj Chopra marry Manu Bhaker? The shooters father made a big statement know what he said
मनु भाकर - फोटो : PTI
इस पर अब मनु के पिता किशन भाकर ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि नीरज उनके और उनकी पत्नी के लिए बेटे की तरह हैं। किशन ने कहा- मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। अभी तो इस बारे में सोच भी नहीं रही हूं। मनु की मां नीरज को अपने बेटे जैसा मानती हैं।
विज्ञापन

Will Neeraj Chopra marry Manu Bhaker? The shooters father made a big statement know what he said
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
किशन ने अपनी पत्नी सुमेधा और नीरज के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, देखिए ऐसा है कि मनु की मां, नीरज चोपड़ा को भी अपने बेटे के जैसा ही मानती हैं। इसी नाते दोनों के बीच उस दिन बातें हो रही थी। उन्होंने नीरज से कहा कि वो इस खेल को अभी काफी कुछ दे सकते हैं। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतना भी बहुत बड़ी बात होती है। आप मनु की तरह खेल को छोड़ने का ख्याल भी मन में मत लाइएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed