फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Weightlifters created history, won team trophy World Youth Weightlifting Championships

World Youth Weightlifting Championships: भारोत्तोलकों ने रचा इतिहास, पहली बार विश्व यूथ में जीती टीम ट्रॉफी

Sun, 02 Apr 2023 10:38 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

यूथ भारोत्तोलन चैंपियनशिप में लड़के दूसरे और बेटियां तीसरे स्थान पर रहीं। भारत ने पहली बार इस प्रतियोगिता में 14 पदक अपने नाम किए।
 

विज्ञापन
Weightlifters created history, won team trophy World Youth Weightlifting Championships
weightlifting

विस्तार

भारतीय भारोत्तोलकों ने इतिहास रचते हुए विश्व यूथ भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पहली बार टीम ट्रॉफी जीतने का  गौरव हासिल किया। लड़कों में भारतीय टीम दूसरे और लड़कियों में तीसरे स्थान पर रही। पहली बार भारतीय भारात्तोलकों ने चैंपियनशिप में कुल 14 पदक जीते। लड़कों ने तीन रजत और छह कांस्य, जबकि लड़कियों ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव के अनुसार 25 मार्च से एक अप्रैल तक डोरेस (अल्बानिया) में हुई इस चैंपियनशिप में लड़कों ने कुल 413 और लड़कियों ने 393 अंक हासिल किए। लड़कियों में 591 अंक के साथ मिस्र पहले, 418 के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों में आर्मेनिया 536 के साथ पहले और कजाखस्तान 369 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस चैंपियनशिप में जोशना, आकांक्षा, अस्मिता, कोयल, मीना, संजना, मार्टिना, धनुष, तुफेल, गुरुनायडू, तोमछोऊ मितेई, गोलोम और भराली ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed