फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Virat Kohli s Family Meets Anushka Sharma: Report.

विराट कोहली जल्द करेंगे सगाई, मां सरोज मिली अनुष्का से!

Wed, 22 Oct 2014 12:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Oct 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli s Family Meets Anushka Sharma: Report.
पिछले महीने टीम इंडिया के साथी क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे की शादी के बाद एक और सुपर स्टार क्रिकेटर के घर कभी भी शहनाई बज सकती है। हम यहां दिनेश कार्तिक की बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने तो कुछ महीने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के संग सगाई की थी और पिछले हफ्ते दोनों ने यह ऐलान भी कर दिया कि वे अगले साल के मध्य में शादी करेंगे।
विज्ञापन


हम यहां विराट कोहली की बात कर रहे हैं। महेंद्र धोनी की जगह कप्तान बनाए गए कोहली के घर भी शहनाई की धुन सुनाई पड़ सकती है।

ऐसी खबर है कि कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच वर्षों से जारी रोमांस अपने मुकाम पर पहुंचने जा रहा है। कोहली के परिवार वालों की अनुष्का से मिलने की खबर है।
विज्ञापन

रोमांस के बाद रिश्तों को एक नाम देना चाहते हैं दोनों

Virat Kohli s Family Meets Anushka Sharma: Report.
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का रोमांस अब दूसरे राउंड में पहुंचने जा रहा ह‌ै। कई सालों तक दोनों ने डेटिंग करने के बाद अब अपने संबंध को एक मुकाम देने का फैसला लिया है।

ऐसी खबर है कि विराट की मां सरोज ने अनुष्का के घर पर उनसे मुलाकात की है। हालांकि कहा जा रहा है कि सरोज की अनुष्का से ‌मुलाकात महज औपचारिक तौर पर थी। दोनों इस समय अपने-अपने करियर में काफी व्यस्त हैं, और अब अपने रिश्ते को और पक्का करना चाहते हैं, यह मुलाकात उसी का एक हिस्सा हो सकता है।

हालांक‌ि ऐसा नह‌ीं है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच सगाई की खबरें प‌हली बार आई हैं। इस महीने की शुरुआत में भी ऐसी ही एक खबर आई थी जिसे अनुष्का ने बकवास करार देते हुए खारिज कर दिया था।

लवर ब्वॉय रहे हैं कप्‍तान कोहली

Virat Kohli s Family Meets Anushka Sharma: Report.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी इन दिनों क्रिकेट और सिनेमा की सबसे हॉट जोड़ी है। इससे पहले भी कई बार क्रिकेटरों और अभिनेत्रियों के बीच रोमांस की खबरें आती रही हैं। कई जोड़ी तो शादी के मंडप तक पहुंच भी गई, इनमें से कुछ सफल रहीं तो कुछ नाकाम रही।

'लवर ब्वॉय' कोहली का अनुष्का के साथ रोमांस से पहले कुछ अन्य अभिनेत्रियों के सा‌थ रोमांस की चर्चा रही। ‌अभिनेत्री और मॉडल तमन्ना के साथ भी कोहली का रोमांस खूब चला। इसके अलावा एक ब्राजीलियन मॉडल के साथ भी रोमांस में रहे।

कोहली और अनुष्का के रोमांच की खबरों ने उस समय चर्चा पाई जब ‌अभिनेत्री साल की शुरुआत में क्रिकेटर से मिलने न्यूजीलैंड पहुंच गई जहां वह टीम इंडिया के साथ दौरे पर थे। फिलहाल उनकी मां के अनुष्का से मिलने की खबर के बीच उनके साथ दो अच्छी चीजें हुईं, पहला उनका फॉर्म वापस लौट आया है, दूसरा वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के शुरुआती 3 मैचों के लिए टीम इंडिया के कप्तान बन गए हैं‍।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed