फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Video: After reaching final of Paris Olympics Vinesh Phogat spoke to her mother said I have to bring gold gold

Video: पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश फोगाट ने की मां से बात, बोलीं- गोल्ड लाना है...गोल्ड

Wed, 07 Aug 2024 09:09 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 07 Aug 2024 09:09 AM IST
सार

फाइनल में विनेश का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होगा। अमेरिका की इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य मेडल भी जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
Video: After reaching final of Paris Olympics Vinesh Phogat spoke to her mother said I have to bring gold gold
अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात करती हुईं विनेश फोगाट - फोटो : PTI/@wrestling

विस्तार

पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर विनेश फोगाट ने सोमवार को इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बन गईं। उन्होंने महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में जीत के बाद विनेश ने वीडियो कॉल पर अपनी मां से बात की और खास वादा किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

Video: After reaching final of Paris Olympics Vinesh Phogat spoke to her mother said I have to bring gold gold
विनेश ने जीता सेमीफाइनल - फोटो : PTI
सेमीफाइनल में विनेश की जीत
सोमवार को खेले गए मुकाबले में विनेश पहले राउंड तक 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को उन्होंने अंत तक बनाए रखा और फाइनल में जगह बनाई। विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। सेमीफाइनल से पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की लिवाच उकसाना को 7-5 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Video: After reaching final of Paris Olympics Vinesh Phogat spoke to her mother said I have to bring gold gold
विनेश ने जीता सेमीफाइनल - फोटो : PTI
मां को किया स्वर्ण जीतने का वादा
फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश ने अपनी मां से वीडियो कॉल के जरिए बात की। यह वीडियो विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है विनेश अपनी मां और परिवारवालों से बात कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहते हुए सुना जा सकता है कि 'गोल्ड लाना है...गोल्ड'।
विज्ञापन

Video: After reaching final of Paris Olympics Vinesh Phogat spoke to her mother said I have to bring gold gold
विनेश ने जीता सेमीफाइनल - फोटो : PTI
फाइनल में अमेरिका की इस पहलवान से होगा सामना
फाइनल में विनेश का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होगा। अमेरिका की इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य मेडल भी जीत चुकी हैं। यह मुकाबला देर रात 12:30 बजे (आठ अगस्त) खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed