{"_id":"80b324138934f4683bc855856bd065c8","slug":"vettel-reigns-supreme-in-india-grabs-historic-4th-world-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआईसी पर वेटल की बादशाहत बरकरार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बीआईसी पर वेटल की बादशाहत बरकरार
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 28 Oct 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर रविवार को वही हुआ, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। आखिरकार रफ्तार की रोमांचक रेस में कोई भी सेबेस्टियन वेटल को चुनौती नहीं दे सका।
विज्ञापन
रेडबुल के इस जर्मन ड्राइवर ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए न केवल इंडियन ग्रां प्री में अपनी खिताबी हैट्रिक पूरी की, बल्कि सबसे कम उम्र में लगातार चौथी बार फॉर्मूला वन चैंपियन बनकर अपना नाम माइकल शूमाकर जैसे महान खिलाड़ियों की जमात में शामिल करा लिया।
विज्ञापन
वेटल ने 5.14 किमी लंबे बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 60 लैप एक घंटे 31 मिनट 12.187 सेकेंड में पूरे किए। उनके हमवतन और मर्सिडीज के ड्राइवर जर्मनी के निको रोसबर्ग दूसरे और लोटस के फ्रांसीसी ड्राइवर रोमेन ग्रोज्यां तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
जीत के बाद वेटल की खुशी का आलम यह था कि उन्होंने ट्रैक पर ही अपनी कार को गोल-गोल घुमाना शुरू कर दिया। जीत का जुनून यहीं नहीं रुका, इसके बाद वेटल दर्शक दीर्घा से सटी दीवार पर चढ़ गए और हाथ से उतारकर अपने ग्लब्स दर्शकों की ओर उछालना शुरू कर दिया।
फोर्स इंडिया ने जुटाए अंक
फॉर्मूला वन में एकमात्र भारतीय टीम सहारा फोर्स इंडिया ने भी इंडियन ग्रां प्री में अपने मालिकों को निराश नहीं किया और कुल 6 अंक हासिल किए। आठवें नंबर पर रहे पॉल डी रेस्टा ने 4 और नौवें स्थान पर रहे सुतिल ने 2 अंक प्राप्त कर टीम के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।
सितारे नदारद
बुद्ध सर्किट में रेस से पहले पिटलेन में ग्लैमर की कहीं कोई कमी नहीं दिखाई दे रही थी और तमाम तरह के फैशन भारतीय संस्कृति की छाप के साथ देखे जा सकते थे। मगर दिग्गज फिल्मी सितारों और बडे़ खिलाड़ियों की कमी इस बार शिद्दत से महसूस की गई। पहले दो संस्करणों में सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान की मौजूदगी ने इस एफवन रेस को नया ग्लैमर दिया था लेकिन तीसरे संस्करण में दिग्गजों की उपस्थिति फीकी रही।