{"_id":"2572267e-4860-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vandana-won-gold-in-weightlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की वंदना ने जीता वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
यूपी की वंदना ने जीता वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Dec 2012 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की वंदना गुप्ता ने जूनियर राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 किलो भार वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने सोमवार को नेहरू स्टेडियम ऑडीटोरियम में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में कुल 190 किलो का भार उठाया।
विज्ञापन
वंदना ने स्नैच में 82 व क्लीन एंड जर्क में 108 किलो के साथ यहां भी स्वर्ण जीते। पंजाब की जसबीर कौर ने कुल 174 किलो वजन उठाकर रजत जीता। 58 किलो में हरियाणा की हरजीत कौर ने स्नैच में 73, क्लीन एंड जर्क में 95 और कुल 168 किलो वजन उठाकर तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन