फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   UWW chief speaks over Vinesh phogat disqualification before the final, said- rules are rules paris olympics

Vinesh Phogat: 'नियम तो नियम हैं', विनेश मामले पर आया UWW के प्रमुख का बयान, जताई निराशा, जानें क्या कहा

Wed, 07 Aug 2024 04:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 07 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश ने क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं।

विज्ञापन
UWW chief speaks over Vinesh phogat disqualification before the final, said- rules are rules paris olympics
विनेश फोगाट - फोटो : United World Wrestling

विस्तार

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले बुधवार को तगड़ा झटका लगा। उन्हें महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग की स्पर्धा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस पर अब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के प्रमुख नेनाद लालोविक ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

UWW chief speaks over Vinesh phogat disqualification before the final, said- rules are rules paris olympics
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
'मुझे बहुत दुख है'
इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के प्रमुख नेनाद लालोविक ने निराशा जताई। उन्होंने कहा, "हमें नियमों का सम्मान करना चाहिए। मुझे बहुत दुख है कि उसके साथ क्या हुआ। उसका वजन बहुत कम था। लेकिन नियम तो नियम हैं और सब कुछ सार्वजनिक है। सभी एथलीट वहां हैं और किसी ऐसे व्यक्ति को प्रतिस्पर्धा में शामिल करना असंभव है जो वजन के हिसाब से सही नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

UWW chief speaks over Vinesh phogat disqualification before the final, said- rules are rules paris olympics
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
क्यूबा की पहलवान को सेमीफाइनल में हराया
मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश ने क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं। पहले राउंड तक 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को उन्होंने अंत तक बनाए रखा और फाइनल में जगह बनाई। विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। सेमीफाइनल से पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की लिवाच उकसाना को 7-5 से हराया था।
विज्ञापन

UWW chief speaks over Vinesh phogat disqualification before the final, said- rules are rules paris olympics
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
फाइनल में पहुंचने पर मिलना चाहिए पदक?
नेनाद ने आगे कहा, "असंभव (उसे पदक देना क्योंकि वह फाइनल में पहुंच गई थी)। क्योंकि ब्रैकेट बदल रहे हैं, सब कुछ बदल रहा है। और वैसे भी, नियम तो नियम ही हैं। जो भी आगे बढ़ता है, उसे पता होता है कि उसके पास दूसरा रास्ता भी है। अगले दिन, अपील की गई। मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता जो किया जा सके। प्रतियोगिता जारी है, और मुझे वाकई नहीं लगता कि यह संभव है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed