{"_id":"a4055206d00d4085239c0d4da717e47e","slug":"usa-swimming-suspends-michael-phelps-for-six-months-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में 18 स्वर्ण जीतने वाले एथलीट पर फिर बैन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ओलंपिक में 18 स्वर्ण जीतने वाले एथलीट पर फिर बैन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Oct 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक खेलों में वर्ल्ड रिकॉर्ड 18 स्वर्ण पदक जीतने वाले महानतम तैराक पर 6 महीने का बैन लगा दिया गया है।
अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स को उस समय तगड़ा झटका लगा जब यूएसए तैराकी संघ ने उन पर 6 महीने का प्रतिबंध लगा दिया, जिस कारण वह अगले साल होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अपनी चुनौती पेश नहीं कर सकेंगे।
अमेरिका की नेशनल गवर्निंग बॉडी ने फेल्प्स को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में दूसरी बार गिरफ्तार किए जाने के बाद यह सजा सुनाई। डीयूआई के तहत अपनी दूसरी गिरफ्तारी के बाद उन्हें नेशनल गवर्निंग बॉडी से मिलने वाली अनुदान राशि 6 महीने तक नहीं मिलेगी।
29 साल के इस चैंपियन तैराक को 6 अप्रैल, 2015 तक किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक दिया गया है।

पहले भी कानून तोड़ने की सजा भुगत चुका है यह तैराक
माइकल फेल्प्स ने इस साल की शुरुआत में अपना संन्यास खत्म करते हुए रियो ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन इस बैन से उनकी योजना पर पानी फिर सकता है। हालांकि फेल्प्स ने एक महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया में हुए पैन पैसिफिक चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण के अलावा 2 रजत पदक जीते थे।
इस तैराक ने 2012 में लंदन ओलंपिक के बाद ही अंतरराष्ट्रीय तैराकी से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 4 ओलंपिक गेम्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड 18 स्वर्ण और 22 पदक जीते हैं।
पिछले हफ्ते फेल्प्स को 6 हफ्ते के लिए सुधार कार्यक्रम में भाग लेने को कहा गया था। उन्हें बॉल्टीमोर में अपने गृहनगर में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्होंने सुधार का वादा करते हुए माफी मांग ली।
इससे पहले 2009 में भी वह 3 महीने का प्रतिबंध झेल चुके हैं। उस समय उन पर मारिजुआना का सेवन करने का आरोप लगा था। 2004 में 19 साल की उम्र में भी वह शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार गए थे लेकिन तब उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।