Thomas Cup Badminton: डेनमार्क, मलेशिया और इंडोनेशिया की बादशाहत खत्म, 10 प्वाइंट में जानें कैसे शीर्ष पर पहुंचा भारत
Thomas Cup Badminton: भारत ने 73 साल के थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। फाइनल में टीम इंडिया ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को 3-0 से हराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में तभी इतिहास रच दिया था, जब टीम ने क्वार्टरफाइनल में मलेशिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 43 साल में पहली बार भारत इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा था। इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी।
सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने डेनमार्क को 3-2 से हराकर 73 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई और अपने पहले ही फाइनल में टूर्नामेंट भी जीत लिया। भारत का यह थॉमस कप में पहला स्वर्ण पदक है। थॉमस कप में किसी भी तरह का यह भारत का पहला पदक है। भारत छठी टीम है, जिसने यह टूर्नामेंट जीता है।
स्वर्ण पदक के साथ भारतीय टीम
भारत ने चैंपियन टीमों को हराया
2. भारत के स्टार पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और एसएस प्रणय ने टूर्नामेंट में जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और भारत को चैंपियन बनाया। इसके अलावा सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया और जब भी टीम इंडिया मुश्किल में पड़ी इन दोनों ने जीत दिलाई और टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया।
3. मलेशिया और डेनमार्क के खिलाफ लक्ष्य पहला मैच हार गए थे। इसके बाद सात्विक और चिराग की जोड़ी ही थी, जिसने भारत की वापसी कराई थी। फिर किदांबी श्रीकांत और प्रणय ने अपने दमदार खेल से विपक्षी टीमों को चित कर दिया। यानी टीम इंडिया ने एक की भरपाई करने के लिए कई चैंपियन तैयार कर रखे थे। पहली बार भारतीय खिलाड़ी एक टीम के तौर पर खेले।
4. भारत की टीम मजबूत थी
भारत को ग्रुप सी में रखा गया था, जिसमें चीनी ताइपे, जर्मनी और कनाडा की टीम भी शामिल थी। भारत ने टूर्नामेंट के लिए एक मजबूत टीम भेजी थी। इसमें विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन, विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय और प्रियांशु रजावत को सिंगल्स मैचों के लिए भेजा गया। वहीं, डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला और कृष्णा प्रसाद और विष्णुवर्धन गौड़ की जोड़ी को टूर्नामेंट में भेजा गया था।
5. भारत 5-0 जर्मनी (ग्रुप स्टेज)
दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने काई शेफर को 18-21, 21-9, 21-11 से शिकस्त दी। अर्जुन और ध्रुव कपिला ने बर्जने गीस और जान कॉलिन वोएलकर को 25-23, 21-15 से हराया, जबकि दुनिया के 23वें नंबर के प्रणय ने मैथियास किक्लिट्ज पर 21-9, 21-9 से जीत दर्ज की।
6. भारत 5-0 कनाडा (ग्रुप स्टेज)
एचएस प्रणय ने बीआर संकीरथ को 21-15, 21-12 से हराकर टाई जीती। कृष्ण प्रसाद और विष्णुवर्धन की जोड़ी ने डोंग एडम और नाइल याकुरा को 21-15, 21-11 से हराया। वहीं, प्रियांशु रजावत ने विक्टर लाल के खिलाफ आखिरी मैच 21-13, 20-22, 21-14 से जीता।
HISTORY SCRIPTED 🥺❤️
— BAI Media (@BAI_Media) May 15, 2022
Pure show of grit and determination & India becomes the #ThomasCup champion for the 1️⃣st time in style, beating 14 times champions Indonesia 🇮🇩 3-0 in the finals 😎
It's coming home! 🫶🏻#TUC2022#ThomasCup2022#ThomasUberCups#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/GQ9pQmsSvP
7. भारत 2-3 चीनी ताइपे (ग्रुप स्टेज)
श्रीकांत ने त्जू वेई वांग को 21-19, 21-16 से हराया, लेकिन अर्जुन और ध्रुव कपिला को लू चिंग याओ और पो हान यांग के हाथों 21-17, 19-21, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा। प्रणय ने लू चिया हंग के खिलाफ 21-18, 17-21, 21-18 जीत दर्ज की, लेकिन यह मैच जीतने के लिए काफी नहीं था। टीम इंडिया 3-2 से पीछे रह गई।
HISTORY🇮🇳CREATED !
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) May 15, 2022
Congratulations to the Indian men’s badminton team’s for winning the Thomas Cup!
This extraordinary feat, with succesive victories over Malaysia, Denmark and Indonesia, calls for matching honour by the nation.
1/2 pic.twitter.com/P3bTgsdtOS
8. भारत 3-2 मलेशिया (क्वार्टर फाइनल)
कृष्णा प्रसाद और विष्णुवर्धन की जोड़ी को हारून चिया और टीओ ई यी से 19-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। आखिरी मैच में प्रणय ने लियोंग जून हाओ पर 21-13, 21-8 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की और टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह दिलाई।
The Indian badminton team has scripted history! The entire nation is elated by India winning the Thomas Cup! Congratulations to our accomplished team and best wishes to them for their future endeavours. This win will motivate so many upcoming sportspersons.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2022
9. भारत 3-2 डेनमार्क (सेमीफाइनल)
कृष्णा प्रसाद और विष्णुवर्धन को हालांकि एंडर्स स्कारुप रासमुसेन और फ्रेडरिक सोगार्ड के हाथों 14-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। निर्णायक मुकाबले में एचएस प्रणय और उनसे रैंक में बेहतर रासमस गेम्के के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 13-21 से गंवा दिया। पहले गेम में ही प्रणय को टखने में चोट लगी। इसके बावजूद वह मैच खेलते रहे और अगले दो गेम में जीत हासिल की। प्रणय ने गेम्के को 21-9, 21-12 से हराया और भारत को पहली बार फाइनल में पहुंचाया।
This will go on for some time now 🕺🥳
— BAI Media (@BAI_Media) May 15, 2022
We thank each & everyone for your support ❤️#TUC2022#ThomasCup2022#ThomasUberCups#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/pMpKHdILaO