फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   WTA Rankings: Emma Raducanu rockets up 127 ranking places after shock US Open win, Lelyah Fernandez breaks into top-30

WTA Rankings: 127 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंचीं एमा, लेलाह को भी जबरदस्त फायदा

Mon, 13 Sep 2021 09:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 09:36 PM IST
सार

  • 18 वर्षीय रादुकानू ने यूएस ओपन जीतकर रचा था इतिहास, अब लगाई 127 स्थान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंचीं। कोंटा को हटाकर ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी बनीं रादुकानू ।

विज्ञापन
WTA Rankings: Emma Raducanu rockets up 127 ranking places after shock US Open win, Lelyah Fernandez breaks into top-30
Emma Raducanu - फोटो : instagram/emmaraducanu

विस्तार

साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन की नई मलिका एमा रादुकानू सोमवार को आधिकारिक रूप से डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 127 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंच गईं। टेनिस इतिहास में ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली पहली क्वालिफायर खिलाड़ी बनीं 18 वर्षीय एमा ने जीत से 2040 अंक अर्जित किए हैं।

विज्ञापन


इससे वह अब जोहाना कोंटा को हटाकर ब्रिटेन की भी नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं। कोंटा 19 स्थान के नुकसान से 66वें स्थान पर खिसक गई हैं। एमा ने वर्ष की शुुरुआत 345वें नंबर की खिलाड़ी से की थी। पिछले तीन महीनों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एमा शीर्ष 25 में शुमार हो गईं। जुलाई में विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचने के बाद वह 179वें नंबर पर पहुंचीं थीं। उन्होंने अपने पिछले 25 मैचों मेें से 21 जीते। 
विज्ञापन


34 साल बाद कनाडा की दो खिलाड़ी शीर्ष 30 में : कनाडा की 19 वर्षीय और यूएस ओपन की उपविजेता लैला फर्नांडिज 73वें से 28वेें स्थान पर आ गई हैं। उन्हें 45 स्थान का फायदा हुआ है। उनकी हमवतन बियांका आंद्रिस्कू 13 स्थान के नुकसान से सातवें से 20वें स्थान पर खिसक गई हैं। पिछले 34 वर्षों में पहली बार कनाडा की दो महिलाएं शीर्ष 30 में शामिल हुई हैं। इससे पहले सितंबर 1987 में हेलेन केलेसी (29वें) और कार्लिंग बैसेट सेगुसो (30वें) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाओमी पांचवें स्थान पर पहुंचीं : वहीं, रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी 10075 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। दूसरे नंबर पर बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (7720 अंक) काबिज हैं। वहीं, चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा (5315 अंक) और यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। प्लिसकोवा तीसरे स्थान पर जबकि स्वितोलिना 4860 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, जापान की नाओमी ओसाका दो दो स्थान का नुकसान हुआ है। वह पांचवें स्थान (4796) पर खिसक गई हैं। सोफिया केनिन छठे, बारबोरा क्र्रेजिस्कोवा सातवें, इगा स्वितेक आठवें, गर्बाने मुगुरूजा नौवें और पेत्रा क्वितोवा दसवें स्थान पर हैं। 


नडाल शीर्ष पांच से बाहर : बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं। चोट के चलते यूएस ओपन से हटने वाले स्पेनिश स्टार छठे स्थान पर खिसक गए हैं। कैलेंडर ईयर ग्रैंडस्लैम से चूकने वाले नोवाक जोकोविच शीर्ष और यूएस ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले दानिल मेदवेदेव दूसरे स्थान पर कायम हैं। स्टेफानोस सितसिपास तीसरे, अलेक्जेंडर ज्वेरेव चौथे, आंद्रे रूबलेव पांचवें, माटेयो बेरेटिनी सातवें, डोमिनिक थिएम आठवें, रोजर फेडरर नौवें और कैस्पर रूट दसवें स्थान पर हैं। रैंकिंग शुरू होने (1973) के 48 वर्षों में यह पहला मौका है जब कोई भी अमेरिकी खिलाड़ी शीर्ष 30 में नहीं है। टेलर फिट्ज (31) अमेरिका के सर्वोच्च रैंकिंग के खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed