{"_id":"659199e63c58ff7e36045b69","slug":"tennis-nadal-made-a-comeback-lost-in-doubles-match-will-play-singles-match-on-tuesday-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tennis: नडाल ने की वापसी; युगल मैच में मिली हार, मंगलवार को खेलेंगे एकल मैच","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Tennis: नडाल ने की वापसी; युगल मैच में मिली हार, मंगलवार को खेलेंगे एकल मैच
Sun, 31 Dec 2023 10:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:12 PM IST
सार
नडाल और उनके जोड़ीदार मार्क लोपेज को ऑस्ट्रेलिया के मैक्स परसेल और जॉर्डन थॉम्पसन ने 6-4, 6-4 से हरा दिया। जॉर्डन ने नडाल की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राफेल को वापस कोर्ट पर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने लगभग एक साल के बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी कर ली है। वह चोट के चलते पिछले एक साल से इस खेल से दूर थे। उन्हें जनवरी 2023 में कूल्हे में चोट लगी थी और इससे उबरने में उन्हें लंबा वक्त लग गया। इंजरी के बाद वह पहली बार ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने आए। हालांकि वह पुरुष युगल के मुकाबले में हार गए।
वह 14 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नडाल और उनके जोड़ीदार मार्क लोपेज को ऑस्ट्रेलिया के मैक्स परसेल और जॉर्डन थॉम्पसन ने 6-4, 6-4 से हरा दिया। जॉर्डन ने नडाल की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राफेल को वापस कोर्ट पर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं एकल में कई बार हार चुका हूं, इसलिए उन्हें युगल के कोर्ट में हराकर मुझे अच्छा लगा।
मंगलवार को खेलेंगे एकल में मैच
22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल मंगलवार को ब्रिसबेन टूर्नामेंट में पुरुष एकल के मुकाबले में डोमिनिक थिएम के खिलाफ खेलेंगे। इस मैच से उनकी ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।