फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   serena And sara enters in semifinal

फ्रेंच ओपनः सेरेना और सारा इरानी सेमीफाइनल में

Tue, 04 Jun 2013 09:57 PM IST
पेरिस
पेरिस Updated Tue, 04 Jun 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
serena And sara enters in semifinal

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और इटली की सारा इरानी ने शानदार अभियान जारी रखते हुए महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


सारा ने जहां सीधे सेटों में चौथी सीड पोलैंड की एग्निएस्का राद्वांस्का को हराया वहीं सेरेना को रूस की स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा को हराने में पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन


टॉप सीड खिलाड़ी सेरेना ने मैच की शुरुआत जबरदस्त की और पहला सेट एकतरफा अंदाज में 6-1 से जीत लिया। हालांकि दूसरे सेट में गैरवरीय कुज्नेत्सोवा ने वापसी करते हुए सेट 6-3 से जीतने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरेना ने अपनी गलतियों से सीख लेते हुए पलटवार कर मैच 6-1, 3-6, 6-3 से जीत अंतिम चार में प्रवेश कर लिया।

महिला वर्ग के एक अन्य सेमीफाइनल में पिछले साल की उपविजेता रहीं पांचवीं सीड इरानी ने अपने से एक स्थान ऊंची राद्वांस्का को 6-4, 7-6 से हराकर खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया।

नदाल और शारापोवा क्वार्टर फाइनल में
सात बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नदाल ने अपने 27वें जन्मदिन के मौके पर सोमवार को 13वीं सीड जापान के केई निशिकोरी को लगातार सेटों में 6-4, 6-1, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। नदाल का अब क्वार्टर फाइनल में नौंवी सीड स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका से मुकाबला होगा जिन्होंने सातवीं सीड फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को कड़े मुकाबले में 6-7, 4-6, 6-4, 7-5, 8-6 से हराया।


महिलाओं में शारापोवा ने अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस को 6-4, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत 18वीं सीड सर्बिया की जेलेना जानकोविच से होगी। जानकोविच ने अमेरिका की गैर वरीय खिलाड़ी जेमी हैम्प्टन को 6-0, 6-2 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed