Australian Open: नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्विटेक ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, ऐलेना ने सीधे सेटों में हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल में शीर्ष वरीयता वाले राफेल नडाल और दूसरी वरीयता वाले कैस्पर रुड हारकर बाहर हो चुके हैं। इन दोनों के अलावा एंडी मरे और दानिल मेदवेदेव भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
"I'm nervous every time I go on court."
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 22, 2023
Could have fooled us 😉
🇰🇿 Elena Rybakina • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/KpLLhrXO1p
कजाखस्तान की रयबनिका ने एक घंटे और 29 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और स्वियातेक को टूर्नामेंट से बाहर करने के साथ ही अपने खिताब जीतने की प्रबल दावेदारी पेश की। पिछले साल यूएस ओपन अपने नाम करने वाली कजाखस्तान की खिलाड़ी ने कहा कि यह वाकई काफी मुश्किल मैच था।
Letting her racquet do the talking 🤫
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 22, 2023
🇰🇿 Elena Rybakina • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/o42uktZv5v
Absolutely stunning 🤯
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 22, 2023
🇰🇿 Elena Rybakina • @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/9BNTUaZbSb
कोको गॉफ भी हारीं
महिला एकल में उलटफेर का दौर जारी है। सातवीं वरीयता प्राप्त कोको गॉफ को भी सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा है। 17वी वरीयता वाली जेलेना ओस्टापेंको ने उन्हें 7-5, 6-3 के अंतर से हराया।