फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Chinese Foreign Ministry reaction on India's top-ranked tennis player Sumit Nagal Visa controversy

Sumit Nagal: सुमित नागल के वीजा विवाद पर चीन के विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 13 Nov 2025 07:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 07:24 PM IST
सार

नागल को एक टूर्नामेंट के लिए चीन की यात्रा करने हेतु वीजा देने से इनकार कर दिया गया था।  उन्होंने भारत में चीनी राजदूत से मदद मांगी थी।

विज्ञापन
Chinese Foreign Ministry reaction on India's top-ranked tennis player Sumit Nagal Visa controversy
सुमित नागल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल के वीजा विवाद पर अब चीन के विदेश मंत्रालय की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि नागल को जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन दूतावास में जमा करना चाहिए। मालूम हो कि नागल को एक टूर्नामेंट के लिए चीन की यात्रा करने हेतु वीजा देने से इनकार कर दिया गया था।
विज्ञापन

नागल को करनी है चेंगदू की यात्रा 
नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चेंगदू जाना था। इस प्रतियोगिता से क्षेत्रीय खिलाड़ियों को 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिलेगा। मंगलवार को नागल ने एक्स पर लिखा था कि उनका वीजा बिना किसी कारण के अस्वीकार कर दिया गया और उन्होंने भारत में चीनी राजदूत से मदद मांगी थी। इस पर प्रतिक्रिया मांगने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन भारत सहित सभी देशों के खिलाड़ियों को कानूनों और नियमों के अनुसार वीजा जारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित व्यक्ति भारत स्थित चीनी दूतावास की आवश्यकताओं के अनुरूप समय पर आवेदन दस्तावेज जमा करेगा। हरियाणा के झज्जर के 27 वर्षीय नागल वर्तमान में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले एकल खिलाड़ी हैं जो नवीनतम एटीपी रैंकिंग में 275वें स्थान पर हैं। शीर्ष 100 में अपनी जगह गंवाने के बाद नागल ग्रैंडस्लैम जैसी शीर्ष प्रतियोगिताओं में सीधे प्रवेश नहीं कर सकते और वाइल्ड कार्ड प्रविष्टियों या क्वालीफायर पर निर्भर हैं।

पिछले साल नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में भाग लिया था जहां वह शुरुआती दौर में हार गए थे। वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन के मुख्य ड्रॉ में भी जगह नहीं बना पाए थे। उन्होंने स्विट्जरलैंड पर भारत की डेविस कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अपने दोनों एकल मैच जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed