फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2021: Rafael Nadal entered the fourth round with a brilliant game, reaching close to the 21st Grand Slam

Australian Open 2021: नडाल का शानदार खेल जारी, 21वें ग्रैंडस्लैम के और करीब पहुंचे

Sat, 13 Feb 2021 07:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Australian Open 2021: Rafael Nadal entered the fourth round with a brilliant game, reaching close to the 21st Grand Slam
राफेल नडाल - फोटो : twitter@atptour

स्पेन के टेनिस दिग्गज राफेल नडाल ने अपने 21वें ग्रैंडस्लैम की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। उन्होंने तीसरे दौर के मुकाबले में कैमरन नौरी को 7-5, 6-2, 7-5 से हराया। 

विज्ञापन


नडाल का सामना अगले दौर में अब 16वें नंबर के फैबियो फोगनिनी से होगा। इटली के अनुभवी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के 21वें वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनौर पर सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

 

नडाल कमर की मांसपेशियों में खिंचाव के साथ टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे और उन्होंने इस प्रतियोगिता से पहले 2021 में कोई प्रतिस्पर्धी मैच भी नहीं खेले थे। उन्होंने 16 में से 14वीं बार मेलबर्न पार्क के चौथे दौर में जगह बनाई।

दूसरे वरीय नडाल ने 69वीं रैंकिंग के खिलाड़ी नौरी के खिलाफ केवल एक डबल फॉल्ट किया और केवल एक बार सर्विस गंवाई। हालांकि उन्होंने विनर (33) की तुलना में ज्यादा सहज गलतियां (35) कीं।

वहीं छठे नंबर की महिला खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा उलटफेर का शिकार हुईं। बार्टी ने रूस की इकेटरीना एलेक्सांद्रोवा को 6-2 6-4 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया। महिलाओं के वर्ग में बार्टी का सामना अब अमेरिका की शेल्बी रोजर्स से होगा, जिन्होंने 21वें नंबर की खिलाड़ी एनेट कोंटोवेट को 6-4 6-3 से मात दी।

दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी स्वितोलिना ने 26वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-4, 6-0 से हराया जबकि मेदवेदेव ने पांच सेटों के मुकाबले में दुनिया के 28वें वरीय खिलाड़ी फिलीप क्राजिनोविच को 6-3, 6-3, 4-6, 3-6, 6-0 ने मात दी।

आंद्रे रूबलेव ने 39 वर्षीय फेलिसियानो लोपेज पर 7-5, 6-2, 6-3 से जीत हासिल की जिससे वह क्वार्टरफाइनल में मेदवेदेव से भिड़ सकते हैं। सातवें वरीय रूबलेव चौथे दौर में नार्वे के कैस्पर रड से भिड़ेंगे।

रूसी खिलाड़ियों में 19वें कारेन खाचानोव को हार का सामना करना पड़ा, उन्हें नौंवे नंबर के खिलाड़ी माटियो बेरेटिनी ने 7-6, 7-6, 7-6 से हराया। बेरेटिनी अब पांचवें वरीय स्टेफानोस सिटसिपास के सामने होंगे जिन्होंने स्वीडन के मिकाएल यमर को 6-4, 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।

एलिसे मर्टन्स को 11वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच को 6-2 6-1 से हराने में केवल 62 मिनट लगे। 18वीं वरीयता प्राप्त मर्टन्स चौथे दौर के मैच में कैरोलिना मुचोवा के सामने होंगी जिन्होंने प्लिस्कोवा को 7-5, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।

चौथी रैंकिंग वाले मेदवेदेव का विजय अभियान इस जीत के साथ 17 मैचों का हो गया। उन्होंने 2020 में सत्र का आखिरी एटीपी फाइनल्स जीता था । पिछले साल अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंचे मेदवेदेव का सामना अब मैकेंजी मैकडोनाल्ड से होगा ।

वहीं 61वीं रैंकिंग वाली जेसिका पेगुला ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6-2, 6-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। पहले दौर में उसने दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को हराया था। अब उसका सामना स्वितोलिना से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed