फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   tata sons become sponser for mumbai marathon

मुंबई मैराथन का नया स्पांसर टाटा संस

Wed, 02 Aug 2017 06:43 PM IST
presented by शरद मिश्र
presented by शरद मिश्र Updated Wed, 02 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
 tata sons become sponser for mumbai marathon
टाटा मैराथन - फोटो : पीटीआई
देशभर में प्रतिष्ठित मुंबई मैराथन का नया स्पांसर अब टाटा संस होगा। टाटा संस देश की सबसे बड़ी मैराथन को भविष्य में और लोकप्रिय बनाने के लिए सभी सहयोग करने का आवश्वासन दिया है। मुंबई में एक समारोह के दौरान बुधवार को इसकी घोषणा की गई। अभी तक इस दौड़ को ब्रिटिश बैंक स्टैंडर्ड चार्टड प्रायोजित करता था। समूह के जुड़ने के बाद इस दौड़ को टाटा मुंबई मैराथन के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन

 

टाटा संस ग्रुप 2018 से दस साल तक इसका प्रायोजक रहेगा

 tata sons become sponser for mumbai marathon
मुंबई मैराथन - फोटो : पीटीआई
मैराथन के प्रमोटर विवेक सिंह ने कहा कि टाटा संस ग्रुप 2018 से दस साल तक इसका प्रायोजक रहेगा। उन्हें उम्मीद है कि मुंबई को यह दौड़ विश्व में और लोकप्रिय करेगी। वर्तमान में मुंबई के अलावा टोक्यो, बोस्टन, लंदन, बर्लिन, शिकागो और न्यूयार्क में विश्व स्तरीय मैराथन का आयोजन होता है। समारोह में मैराथन के लिए धावकों को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया।  गौर हो कि महाराष्ट्र डेव्हलपमेंट टूरिज्म कारपोरेशन ने इस मैराथन को सपोर्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि दौड़ आपको हठी बनाती है

 tata sons become sponser for mumbai marathon
एन चंद्रशेखरन - फोटो : पीटीआई
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन समारोह में उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि वह स्वयं धावक है। उन्होंने कहा कि दौड़ आपको हठी बनाती है। मजबूत इरादों का मालिक बनाती। इससे जीवन में धैर्य आता है । समारोह में महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुंगतीवार और मैराथन के प्रमुख चेहरे जान अब्राहम, अभिनेत्री गुल पनाग, गीतकार प्रसून जोशी, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष सेलार भी उपस्थित थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed