फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Taipei Open 2022: P Kashyap, Manjunath reach Taipei Open second round, Malvika Bansod out in first round

Taipei Open 2022: पी कश्यप, मंजूनाथ ताइपे ओपन के दूसरे राउंड में पहुंचे, मालविका बंसोड़ पहले ही राउंड में बाहर

Wed, 20 Jul 2022 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Jul 2022 04:20 PM IST
सार

मंजूनाथ ने पहले दौरे के मुकाबले में डेनमार्क के किम ब्रून को हराया। मंजूनाथ ने यह मैच 21-17, 21-15 से जीत लिया। भारतीय शटलर ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और डेनिश खिलाड़ी को पार नहीं पाने दिया।

विज्ञापन
Taipei Open 2022: P Kashyap, Manjunath reach Taipei Open second round, Malvika Bansod out in first round
पी कश्यप और मिथुन मंजूनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार शटलर पारूपल्ली कश्यप ने ताइपे ओपन में मेन्स सिंगल्स में जीत के साथ शुरुआत की है। उन्होंने बुधवार को पहले राउंड में चीनी ताइपे के ची यू जेन को हरा जिया। कश्यप ने जेन को कड़े मुकाबले में 24-22, 21-10 से हरा दिया। वहीं, हाल ही में सिंगापुर ओपन में किदांबी श्रीकांत को हराकर चौंकाने वाले युवा मिथुन मंजूनाथ भी दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

मंजूनाथ ने पहले दौरे के मुकाबले में डेनमार्क के किम ब्रून को हराया। मंजूनाथ ने यह मैच 21-17, 21-15 से जीत लिया। भारतीय शटलर ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और डेनिश खिलाड़ी को पार नहीं पाने दिया। महिला सिंगल्स में भारत को खराब शुरुआत मिली। मालविका बंसोड़ को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीनी ताइपे की लियांग तिंग यू ने 10-21, 21-15, 21-14 से हरा दिया।

India Open: Malvika Bansod beats her idol Saina Nehwal to enter quarters -  Hindustan Timesमालविका बंसोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

मालविका ने पहले गेम में जीत हासिल की थी। हालांकि, अगले दो गेम में ताइपे की खिलाड़ी ने वापसी की और भारतीय शटलर को आसानी से हरा दिया। पी कश्यप को सिंगापुर ओपन में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उन्हें इंडोनेशिया के स्टार शटलर जोनाथन क्रिस्टी ने 21-14, 21-15 से 37 मिनट में हरा दिया था। मंजूनाथ ने सिंगापुर ओपन में श्रीकांत पर जीत हासिल करने के बाद दूसरे दौर में हार गए थे।
विज्ञापन

24 साल के मंजूनाथ को आयरलैंड के नहात गुयेन ने सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में 10-21, 21-18, 16-21 से हरा दिया था। यह मुकाबला एक घंटे 12 मिनट तक चला था। वहीं, मालविका को सिंगापुर ओपन में साइना नेहवाल के हाथों पहले ही दौर में हारना पड़ा था। साइना ने मालविका को 21-18, 21-15 से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed