{"_id":"641dde4004b0199b050378c6","slug":"swiss-open-pv-sindhu-crashes-out-satwiksairaj-rankireddy-chirag-shetty-duo-reach-quarters-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swiss Open: नौवें नंबर की सिंधू को 38वें स्थान की खिलाड़ी ने हराया, सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Swiss Open: नौवें नंबर की सिंधू को 38वें स्थान की खिलाड़ी ने हराया, सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Fri, 24 Mar 2023 11:00 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:00 PM IST
सार
सिंधू को कुसुमा से 15-21, 21-12, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सिंधू का कुसुमा के साथ पहला मुकाबला था।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो ओलंपिक पदक जीतने वालीं भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू स्विस ओपन सुपर-300 में अपना खिताब सुरक्षित रख पाने के लक्ष्य में सफल नहीं हो सकीं। उन्हें प्री क्वार्टर में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया में नौवें नंबर की सिंधू को 38वीं रैंकिंग की कुसुमा से 15-21, 21-12, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सिंधू का कुसुमा के साथ पहला मुकाबला था।
पुरुष युगल में दूसरी वरीयता के सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने ताइवान के फैंग चिह ली और फैंग जेन ली की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 12-21, 21-17, 28-26 से हराया। दुनिया में छठे नंबर की सात्विक-चिराग की जोड़ी का सामना अब डेनमार्क की जेपे बे और लेसे मोलहेडे से होगा।
इससे पहले गुरुवार को पुरुष एकल में दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय को फ्रांस के गैर वरीय क्रिस्टो पोपोव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वह अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। दुनिया के 40वें नंबर के पोपोव ने उन्हें 21-8, 21-8 से सीधे गेमों में हरा दिया। इसके अलावा किदांबी श्रीकांत को प्री क्वार्टर में हांगकांग के चियुक यियू ली के खिलाफ हार मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच रैंकिंग में एक स्थान का ही फैसला है। चियुक दुनिया के 19वें नंबर के और श्रीकांत 20वें नंबर के खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय चैंपियन मिथुन मंजूनाथ भी दूसरे दौर में चीन ताइपे के चिया हाओ ली से 19-21, 10-21 से हार गए।