फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sushil says own hard work won medal

खुद की मेहनत से मिलते हैं पदक: सुशील

Fri, 26 Oct 2012 12:08 AM IST
जौनपुर/ब्यूरो
जौनपुर/ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2012 12:08 AM IST
विज्ञापन
sushil says own hard work won medal

ओलंपियन सुशील कुमार का मानना है कि खुद की मेहनत और सही रणनीति ही पदक दिलाती है। सुशील ने खुलासा किया कि ओलंपिक के दौरान उनकी रणनीति ठीक नहीं रही। वह शुरू से अग्रेसिव नहीं रहे। जबकि गोल्ड जीतने वाला खिलाड़ी पहले क्षण से ही दबाव बनाने में कामयाब हो गया। उनकी रणनीति थी कि शुरुआत में विरोधी को मौका दो और बाद में चित कर दो। लेकिन गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी ने शुरुआत से लेकर अंत तक मौका नहीं दिया। सुशील गुरुवार को सिकरारा के शेरवां इंटर कालेज में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन


कुश्ती दंगल से पहले सांसद धनंजय सिंह के कालीकुत्ती स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सुशील ने कहा कि खिलाड़ी के लिए संघ अहम नहीं होता बल्कि वह अपने कोच के शेड्यूल के मुताबिक प्रैक्टिस करें। उनके हर निर्देशों का पालन करे। अनुशासन और नियमित प्रैक्टिस से खिलाड़ी अपने लक्ष्य तक पहुंचता है। किसी भी खिलाड़ी के लिए पदक ही उसकी मेहनत का परिणाम होता है।
विज्ञापन


सुशील ने कहा कि ओलंपिक में गोल्ड से चूकने के बाद से ही वह इसके लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। अपनी गलतियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। सब कुछ बेहतर रहा तो अगले ओलंपिक में गोल्ड तक पहुंच जाएंगे। सुशील ने यह कहा कि पूर्वांचल किसी मायने में कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वाचल ने कई बड़े पहलवान दिए हैं। पूर्वाचल के खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म मिलना चाहिए। सुशील ने कहा कि रवींद्र मिश्र हमारे कोच रहे हैं। रेलवे की कुश्तियों के दौरान रवीद्र मिश्र से काफी कुछ सीखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed