फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sushil kumar will open wrestling academy in uttar pradesh

सुशील कुमार यूपी के नौजवानों को सिखाएंगे कुश्ती

Tue, 11 Dec 2012 08:24 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Tue, 11 Dec 2012 08:24 AM IST
विज्ञापन
sushil kumar will open wrestling academy in uttar pradesh

क्रिकेट और हॉकी में कई स्टार देने वाला उत्तर प्रदेश अब कुश्ती में भी सिरमौर होगा। यहां के गांवों में कई ‘सुशील’ ताल ठोंकते नजर आएंगे। इस भागीरथी कार्य का बीड़ा अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार ने उठाया है। हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने यहां आए सुशील ने जल्द ही प्रदेश में स्तरीय अखाड़ा खोलने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कुश्ती का लंबा इतिहास रहा है। हर गांव और गली में यह खेल होता रहा है। हालांकि सुविधा और प्रशिक्षण के अभाव में प्रतिभाएं गांवों में ही दम तोड़ देती हैं। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र से पहलवान उभरकर आ रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश पिछड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओलंपिक में रजत जीतने के बाद उन्होंने ठान लिया था कि इस खेल को वह नई धार देंगे। खासतौर से यूपी के गांवों की छुपी प्रतिभा को कुश्ती के दांव पेच सिखाएंगे। इसके लिए यूपी में रेसलिंग का स्तरीय एकेडमी खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहयोग का आश्वासन देते हुए जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली बार गोल्ड पक्का
ओलंपिक में ‘गोल्ड’ हाथ नहीं लगने के सवाल पर उन्होंने उदास मन से कहा कि यह हार सालती है, क्योंकि इससे पहले जापानी पहलवान को वह धूल चटा चुके थे। हालांकि हंसते हुए सुशील ने वादा किया कि अबकी बार गोल्ड पक्का है।


खेलों में बढ़ती राजनीति पर चुप्पी
भारतीय ओलंपिक संघ पर आईओसी के प्रतिबंध के निर्णय को गलत बताने वाले सुशील खेलों में बढ़ती राजनीति पर चुप्पी साध गए। उनका कहना है कि खिलाड़ी को सिर्फ खेल पर ध्यान देना चाहिए, ऊपरी स्तर पर क्या हो रहा है, यह जानना जरूरी नहीं। नए खिलाड़ियों को अनुशासन का मूलमंत्र देते हुए उन्होंने नियमित अभ्यास पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed