फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Strandja Memorial Boxing: Boxer Nitu wins gold medal for India ; Nikhat Zareen win gold medal in 52 KG

Strandja Memorial Boxing: निखत और नीतू का गोल्डन पंच, सात पुरुष मुक्केबाज मेडल मैच तक भी नहीं पहुंच सके

Sun, 27 Feb 2022 08:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Feb 2022 08:51 PM IST
सार

पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन ने 52 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की तेतानिया कोब को हराया। तेतानिया तीन बार की यूरोपियन चैंपियनशिप मेडलिस्ट रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Strandja Memorial Boxing: Boxer Nitu wins gold medal for India ; Nikhat Zareen win gold medal in 52 KG
नीतू और निखत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बॉक्सर नीतू और निखत जरीन ने बुल्गारिया के सोफिया में खेले जा रहे 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। नीतू ने रविवार को खेले गए फाइनल में इटली की बॉक्सर एरिका प्रिसियानडारो को हराया।
विज्ञापन


एरिका पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रह चुकी हैं। उन्हें नीतू ने 5-0 से करारी शिकस्त दी। नीतू ने मैच के दौरान अपनी लंबी कद-काठी का जबरदस्त फायदा उठाया और एरिका पर काउंटर अटैक की बौछार कर दी। नीतू दो बार की पूर्व युवा विश्व चैंपियन होने के साथ-साथ एशियाई युवा चैंपियनशिप में पूर्व स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। 
विज्ञापन


बेटी के लिए पिता ने ली थी नौकरी से छुट्टी 
हरियाणा की 21 साल की नीतू हरियाणा के भिवानी के धनाना गांव से हैं। उनके पिता ने बेटी को मुक्केबाजी की कोचिंग दिलाने के लिए राज्य सरकार की नौकरी से बिना वेतन के तीन साल की छुट्टी ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतू ने जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया तो उन्होंने चंडीगढ़ में फिर से अपनी नौकरी शुरू कर दी। भारत ने पिछले चरण में दो पदक जीते थे जिसमें दीपक कुमार ने रजत और नवीन बूरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया था।

Strandja Memorial Boxing: Boxer Nitu wins gold medal for India ; Nikhat Zareen win gold medal in 52 KG
नीतू (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
निखत जरीन ने भी जीता गोल्ड मेडल
रविवार को ही पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियन हैदराबाद की निखत जरीन ने भी 52 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की तेतानिया कोब को 4-1 से हराया। तेतानिया तीन बार की यूरोपियन चैंपियनशिप मेडलिस्ट रह चुकी हैं। निखत को हालांकि मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ा ,लेकिन उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को हावी होने का मौका नहीं दिया। निखत ने 2019 में हुए स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट को जीता था। वह कई बार की राष्ट्रीय पदक विजेता रह चुकी हैं।

Strandja Memorial Boxing: Nikhat Zareen, Nitu strike gold for India

पिछले संस्करण में भारत ने जीते थे दो मेडल
पिछले संस्करण में भारत ने दो मेडल जीते थे। तब दीपक कुमार और नवीन बूरा ने मेडल जीता था। दीपक ने सिल्वर और नवीन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। हालांकि, इस साल पुरुष मुक्केबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। सात में से कोई पुरुष मुक्केबाज मेडल राउंड में नहीं पहुंच सका।

इस बार स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 36 देशों के 450 बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कजाखस्तान, इटली, रूस, फ्रांस और यूक्रेन के बॉक्सर्स शामिल हैं। यूक्रेन देश पर हाल ही में रूस ने हमला किया था। दोनों के बीच युद्ध जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed