फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sprinter Hima Das can make a comeback in 400 meters, preparing for this tournament

Hima Das: 400 मीटर में वापसी कर सकती हैं हिमा दास, इस टूर्नामेंट के लिए कर रहीं तैयारी

Sun, 12 Jun 2022 09:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Jun 2022 09:38 PM IST
सार

यह पूछे जाने पर कि वह 400 मीटर दौड़ कब शुरू कर सकती हैं, हिमा ने कहा, ‘अभी नहीं, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा (निकट भविष्य में) करूंगी। ऐसा इस साल के आखिर में हो सकता है।

विज्ञापन
Sprinter Hima Das can make a comeback in 400 meters, preparing for this tournament
हिमा दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार धाविका हिमा दास को जिस 400 मीटर में शानदार प्रदर्शन से 2018 में प्रसिद्धि मिली थी वह उसमें फिर से वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने एक साल के लिए स्थगित किए गए एशियाई खेलों में अपनी इस प्रिय स्पर्धा में हिस्सा लेने को अपना लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन

इस 22 वर्षीय एथलीट ने आखिरी बार किसी बड़ी प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में अप्रैल 2019 में दोहा में एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। पीठ दर्द के कारण तब वह दौड़ के बीच से हट गई थी। हिमा ने बाद में 2019 में चेक गणराज्य में छोटी श्रेणी की दो प्रतियोगिताओं में 400 मीटर में दौड़ लगाई, लेकिन तब से उन्होंने इस दौड़ में भाग नहीं लिया। वह पीठ की चोट के कारण 2019 में विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमा ने यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में 10.43 सेकंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, ‘मैंने 400 मीटर दौड़ को अपनी योजना से नहीं हटाया है। यह (चोट से उबरना) एक लंबी प्रक्रिया है। जब मैं चोटिल थी तो 400 मीटर दौड़ने में सक्षम नहीं थी क्योंकि मेरी पीठ के दाहिने तरफ बहुत दबाव पड़ रहा था।’
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि वह 400 मीटर दौड़ कब शुरू कर सकती हैं, हिमा ने कहा, ‘अभी नहीं, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा (निकट भविष्य में) करूंगी। ऐसा इस साल के आखिर में हो सकता है। इससे मैं स्थगित एशियाई खेलों के लिए 400 मीटर की तैयारी कर सकती हूं क्योंकि मुझे (एशियाई खेलों के लिए) तैयारी के लिए समय चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed