{"_id":"667ef081848c4eb4b604c07f","slug":"sports-minister-mansukh-mandviya-supports-ioa-president-pt-usha-efforts-to-include-yoga-in-asian-games-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games : एशियाई खेलों में शामिल किया जाएगा योग? पीटी उषा के प्रस्ताव पर खेल मंत्री मांडविया ने कही ये बात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games : एशियाई खेलों में शामिल किया जाएगा योग? पीटी उषा के प्रस्ताव पर खेल मंत्री मांडविया ने कही ये बात
Fri, 28 Jun 2024 10:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:49 PM IST
सार
उषा ने एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह को 26 जून को पत्र लिखकर योग को एक खेल के रूप में एशियाई खेलों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
पीटी उषा
- फोटो : PTI
विस्तार
एशियाई खेलों में योग को शामिल करने के भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा के प्रस्ताव पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अपनी राय रखी। हाल ही में खेल मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाले मांडविया ने उषा के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। उषा ने एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह को 26 जून को पत्र लिखकर योग को एक खेल के रूप में एशियाई खेलों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है।
मांडविया ने कहा, योग की अप्रतिम लोकप्रियता को देखते हुए इसे प्रतिस्पर्धी खेलों का दर्जा देकर एशियाई खेलों में शामिल किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के लिए काफी मेहनत की है। योग को लोकप्रिय बनाने में भारत अग्रणी रहा है और हमने इसे खेलो इंडिया युवा खेलों में प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में शामिल किया।