फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports awards will be given after Commonwealth and Asian Games, will not be held on Major Dhyan Chand's birthday

Sports Award: राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के बाद दिए जाएंगे खेल पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर नहीं होगा आयोजन

Fri, 06 May 2022 10:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 06 May 2022 10:25 AM IST
सार

खेल आयोजनों को ध्यान में रख खेल मंत्रालय ने इस बार खेल पुरस्कारों की प्रक्रिया टाल दी है। अब राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के बाद खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड पर फैसला होगा।  
 

विज्ञापन
Sports awards will be given after Commonwealth and Asian Games, will not be held on Major Dhyan Chand's birthday
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड समेत अन्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों पर फैसला राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के बाद होगा। इन दोनों खेल आयोजनों को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की आवेदन प्रक्रिया को टाल दिया है। अब इस प्रक्रिया को जून माह में बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि इस बार भी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को नहीं होंगे। एशियाई खेल खत्म होने के बाद इन दोनों ही खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडियों को अवार्ड की दौड़ में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


एशियाई खेल के बाद होगी अवार्ड कमेटी की बैठक
प्रत्येक वर्ष 30 अप्रैल तक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाती है। बीते वर्ष कोरोना को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने इसमें छूट दी थी, लेकिन इस बार उसने अब तक आवेदन प्रक्रिया बहाल ही नहीं की, जिसे जून में निकालने की उसकी योजना है। सूत्रों का कहना है कि अवार्ड कमेटी की बैठक भी एशियाई खेलों के खत्म होने के बाद होगी। 
विज्ञापन


अवार्ड में खेल संघों की बाध्यता होगी समाप्त
सूत्र यह भी बताते हैं कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की स्कीम में मंत्रालय बड़ा परिवर्तन करने जा रहा है। इस बार खिलाड़ी सीधे तौर पर अवार्ड केलिए ऑन लाइन आवेदन कर सकेंगे। अवार्ड के लिए खिलाडिय़ों को खेल संघों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। न ही खेल संघों को खिलाडिय़ों का नाम भेजने की बाध्यता होगी। मंत्रालय ऐसा इस वजह से कर रहा है कि कई खेल संघ जिन खिलाडिय़ों का नाम भेजते हैं उन्हें अवार्ड नहीं मिलने पर उनका दोबारा नाम नहीं भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed