फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   son of Auto driver made national record in triple jump at Khelo India Youth Games

रचा इतिहास : ऑटो चालक के बेटे ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ट्रिपल जंप में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जानें खास

Thu, 15 May 2025 10:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 May 2025 10:10 AM IST
सार

Khelo India Youth Games 2025: वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले प्रयागराज जनपद के शेख जिशान ने इतिहास रच दिया है। वे ट्रिपल जंप इवेंट में के माहिर खिलाड़ी साबित हुए। इस जीत से उनकी काफी सराहना हाे रही है।

विज्ञापन
son of Auto driver made national record in triple jump at Khelo India Youth Games
शेख जिशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: संघर्षों की भट्टी में तपकर कुंदन बनने की कहानी को चरितार्थ करते हुए शेख जिशान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ट्रिपल जंप में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। एक ऑटो चालक के बेटे की यह शानदार उपलब्धि न केवल उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और वाराणसी के खेल समुदाय के लिए गर्व का पल है। 

विज्ञापन


बिहार के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड में 12 से 14 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए, शेख जिशान ने बुधवार को ट्रिपल जंप इवेंट में अपना दमखम दिखाया। उन्होंने 15.66 मीटर की छलांग लगाकर न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी कायम किया। शेख जिशान वर्तमान में वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में अध्ययनरत हैं। उनका पैतृक गांव प्रयागराज जनपद के सिसई सिपाह, पोस्ट नसरतपुर में है। 
विज्ञापन


जिशान के पिता अमीनुद्दीन मुंबई में ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी मां एक गृहिणी हैं। जिशान के दो भाई और तीन बहनें हैं। आर्थिक चुनौतियां होने के बावजूद, जिशान ने हार नहीं मानी और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल के प्रति जिशान का लगाव अपने गांव में लोगों को खेलते देखकर ही पनपा था। इस जुनून ने उन्हें एथलेटिक्स में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। जुलाई 2022 से, वह खेल विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित एथलेटिक्स छात्रावास, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, बड़ा लालपुर, वाराणसी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहां उन्हें एथलेटिक्स प्रशिक्षक डॉ. मंजूर आलम अंसारी का मार्गदर्शन मिल रहा है, जिन्होंने जिशान की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

यूपी बास्केटबाॅल टीम पहुंची फाइनल में
बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश की बास्केटबाॅल पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसमें काशी के तीन खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। यूपी टीम में यूपी कॉलेज स्थित भारतीय खेल प्राधिकारण (साई) सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे तीन खिलाड़ियों भी शामिल हैं। क्षेत्रीय उप निदेशक सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि इनमें चंदौली के राज सिंह, संतअतुलानंद विद्यालय के सुमित सिंह और वाराणसी के प्रणव सिंह शामिल हैं। 

हॉकी में अभिजीत को रजत पदक
खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस पदक विजेता टीम में जिले के होनहार खिलाड़ी अभिजीत पाल भी शामिल रहें, जिन्होंने फॉर्वर्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर के छात्र अभिजीत पाल वाराणसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में हॉकी का प्रशिक्षण लेते हैं। वह कोच अकरम महमूद की देखरेख में लगातार अपनी खेल प्रतिभा को निखार रहे हैं। 

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में डॉ. अंजना का चयन
बनारस की प्रख्यात योग प्रशिक्षक डॉ. अंजना त्रिपाठी का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 15 जून को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। डॉ. अंजना त्रिपाठी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय योग महासंघ द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed