{"_id":"e0b7e970-3acb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shashikarn-negi-and-abhijit-will-lead-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कमान संभालेंगे शशिकरण, नेगी और अभिजीत ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारतीय कमान संभालेंगे शशिकरण, नेगी और अभिजीत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 30 Nov 2012 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण क्लब द्वारा 20 से 30 दिसंबर के बीच शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से ग्रैंडमास्टर शशिकरण, परिमार्जन नेगी और अभिजीत गुप्ता चुनौती पेश करेंगे। एएआई के अध्यक्ष वी पी अग्रवाल और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भरत सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में ईएलओ रेटिंग रखने वाले पोलैंड के ग्रैंडमास्टर रादोस्लाव वोज्ताजेक को शीर्ष वरीयता प्रदान की गई है जबकि यूक्रेन के एंतोन कोरोबोव को दूसरी वरीयता मिली है। रूस के एवगेनी एलेक्सीव टूर्नामेंट में तीसरे विदेशी खिलाडी हैं जिनकी तीसरी वरीयता है।
विज्ञापन
भारतीय खिलाडि़यों में शशिकिरण 2676 की रेटिंग के साथ प्रथम स्थान पर हैं। अभिजीत की रेटिंग 2667 और परिमार्जन की रेटिंग 2638 है। टूर्नामेंट डबल राउंड रोबिन फार्मेट में खेला जाएगा जिसमें हर खिलाडी़ एक दूसरे से एक-एक बार काले और सफेद मोहरों से खेलेगा।
विज्ञापन