{"_id":"a0c1397ae9a38eadb80298bed74fd630","slug":"shahrukh-khan-tweet-after-loss-in-ipl-8-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच में हार के बाद बेटे अबराम से यह बोले किंग खान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मैच में हार के बाद बेटे अबराम से यह बोले किंग खान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 May 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रॉयल्स के हाथो मिली करारी हार के बाद दो बार आईपीएल विजेता रही टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को बाहर का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
इस रोचक मुकाबले में केकेआर जीत के मुहाने में खड़ा था लेकिन आखिर में राजस्थान ने ही बाजी मारी। इस मुकाबले को देखने के लिए केकेआर के मालिक और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख भी पहुंचे थे।
शाहरुख के साथ उनका छोटा बेटा अबराम भी था। मैच पूरे रोमांच में था लेकिन अंत में शेन वॉटसन और क्रिस मोरैस के उलटफेर के कारण केकेआर बाजी हार गया।
मैच खत्म हो जाने के बाद बेटे अबराम ने पापा शाहरुख से कुछ सवाल किए। इन सवालों का शाहरुख ने बड़े ही निराले अंदाज में जवाब दिया। शाहरुख ने ट्विटर पर बेटे अबराम के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ उन सवाल और जवाब को भी पोस्ट किया है।
विज्ञापन
He: We Won?
Me: No Son.
He: Why Papa?
Me: Wat Son! pic.twitter.com/IMS4KgzF3x
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) 17-मई-2015
विज्ञापन
इन सवालों में बेटे अबराम ने पापा शाहरुख से पूछा कि "क्या हम जीत गए?" जवाब में शाहरुख ने कहा, "नहीं बेटा" इसके बाद फिर अबराम ने पूछा, "क्यों पापा?" जवाब में शाहरुख बोले, "वॉट सन!"
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने शेन वॉटसन के शानदार शतक की बदौलत 20 ओवर में 199 रन कूटे। केकेआर की ओर से सिर्फ आंद्रे रसैल ही राजस्थान को थोड़ा परेशान करने में सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं, उमेश यादव को एक सफलता मिली।
जवाब में केकेआर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन तो किया लेकिन क्रिस मोरैस की गेंदबाजी केकेआर पर हावी हो गई। मोरैस ने 4 विकेट लिए थे।