फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sanju and Anshul reach the semi-finals of Thailand Open

Sports Update: संजू और अंशुल थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं

Mon, 26 May 2025 08:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 26 May 2025 08:00 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों की कांस्य पदक विजेता संजू ने तीनों राउंड के दौरान नियंत्रण बनाए रखा, संयमित रहीं और तकनीकी श्रेष्ठता दिखाते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ दिया और अंतिम चार में जगह बनाई।

विज्ञापन
Sanju and Anshul reach the semi-finals of Thailand Open
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय मुक्केबाज संजू और अंशुल गिल ने सोमवार को यहां चौथे थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिससे प्रतियोगिता में देश के मुक्केबाजों का ठोस प्रदर्शन जारी रहा। महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए संजू ने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की रेका मारियाना कासिबुलन को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों की कांस्य पदक विजेता संजू ने तीनों राउंड के दौरान नियंत्रण बनाए रखा, संयमित रहीं और तकनीकी श्रेष्ठता दिखाते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ दिया और अंतिम चार में जगह बनाई। पुरुषों के 90 किग्रा से अधिक वर्ग में गिल ने कजाखस्तान के डेनियल सपारबे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत फैसले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


गिल ने शुरू से ही लय बनाए रखी और ठोस डिफेंस से कजाखस्तान के मुक्केबाज के हमलों को नाकाम किया। वह सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के रुस्तामोव अब्दुरखमोन से भिड़ेंगे। संजू और गिल ने इसके साथ ही कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। भारत ने टूर्नामेंट में 19 सदस्यीय मजबूत दल उतारा है जिसमें चीन, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया और मेजबान थाईलैंड जैसे देशों के मुक्केबाज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed