फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sania Mirza Denied Entry to Taj Mahal.

ताजमहल के अंदर सानिया मिर्जा को नहीं मिली एंट्री

Thu, 09 Oct 2014 04:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Oct 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza Denied Entry to Taj Mahal.
इंचियोन में पिछले हफ्ते संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारत को एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक दिलाने वाली देश की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को उस समय बेहद निराशा हुई जब उन्हें ताजमहल देखने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन


सानिया इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। यूएस ओपन में मिक्स्ड डबल्स और जापान ओपन में महिला डबल्स का खिताब जीतने के बाद एशियाई खेलों में साकेत मियेनी के साथ मिक्स्ड डबल्स का स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


इंचियोन (कोरिया) से लौटने के बाद वह आगरा पहुंची, लेकिन उन्हें उस समय तगड़ा झटका लगा जब उन्हें ताजमहल देखने के लिए अंदर जाने से मना कर दिया गया, जबकि पूर्व क्रिकेटर और महान फिरकी गेंदबाज अनिल कुंबले दुनिया की सबसे खूबसूरत प्रतीकों में से इस एक को देखने में कामयाब जरूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सानिया क्यों चूक गई ताजमहल देखने से!

Sania Mirza Denied Entry to Taj Mahal.
कभी टेनिस सनसनी कही जाने वाली सानिया मिर्जा को करीब से ताजमहल देखने का मौका इसलिए नहीं मिला क्योंकि वह देर से वहां पहुंची थीं। 17वीं सदी में बनी प्यार की इस बेमिसाल स्मारक को देखने की चाहत सभी की होती है और हर कोई कम से कम एक बार जरूर देखना चाहता है।

एक टूरिस्ट गाइड ने बताया कि जब वह पहुंची तो उस दिन के लिए गेट बंद हो चुका था। गेट बंद होने के कारण उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। और उन्हें दूर से ही ताजमहल का दीदार करने को मजबूर होना पड़ा।

सानिया मिर्जा और अनिल कुंबले आगरा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। हालांकि ताज को करीब से देखने की चाहत में सानिया ने बुधवार को भी वहां का चकर लगाया और इस बार वह इसमें कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed