फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Saina Nehwal Rises to Sixth in Badminton Rankings.

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों को 'दिवाली गिफ्ट'

Sat, 25 Oct 2014 08:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Oct 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal Rises to Sixth in Badminton Rankings.
बैडमिंटन में साइना नेहवाल समेत भारत के कई बड़े खिलाड़ियों को दिवाली में खुशियों की बड़ी सौगात मिली है और उनकी रैंकिंग में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन


देश की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी नेहवाल वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर पहुंच गई हैं। इससे पहले वह सातवें पायदान पर थीं। नेहवाल डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं जिस कारण उनकी रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ है।

जबकि पीवी सिंधू की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं है। वह अपने 10वें नंबर पर कायम हैं। इन दोनों के बाद भारत की तीसरी सबसे बड़ी खिलाड़ी पीसी तुलसी हैं जो 41वें पायदान पर हैं।
विज्ञापन

पुरुष खिलाड़ियों का फायदा, ज्वाला को जोर का झटका

Saina Nehwal Rises to Sixth in Badminton Rankings.
साइना नेहवाल के अलावा भारतीय पुरुष ‌खिलाड़ियों क‌ी भी रैंकिंग सुधरी है। विश्व ‌बैडमिंटन संघ (बीडब्‍ल्यूएफ) की ओर से जारी रैंकिंग में भारतीय पुरुष खिलाड़ी के श्रीकांत और परुपल्ली कश्यप दोनों 7 स्‍थान उठकर ऊपर आ गए हैं।

श्रीकांत रैंकिंग में 16वें नंबर पर हैं जबकि कश्यप 21वें नंबर पर। श्रीकांत इस हफ्ते से पहले 23वें पायदान पर थे और उन्हें डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का फायदा मिला है।

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन कश्यप जिन्होंने डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 3 खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, वह इस हफ्ते से पहले 28वें पायदान पर थे।

2011 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का इतिहास बनाने वाली ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारत की महिला जोड़ी को 2 स्‍थान का नुकसान हुआ है और वह 22वें नंबर पर खिसक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed