{"_id":"1d9c95728a03437050a98b775f559dae","slug":"saina-nehwal-kidambi-srikanth-wins-china-open-titles-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में ऐतिहासिक जीत, चीन में लहराया तिरंगा ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बैडमिंटन में ऐतिहासिक जीत, चीन में लहराया तिरंगा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 16 Nov 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने बैडमिंटन में सुपर पावर चीन को उसी के घर में मात देते हुए 2 खिताब (पुरुष और महिला) पर कब्जा जमाते हुए भारतीय खेल इतिहास में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करा दी है।
भारतीय खेल जगत में भारत के लिए आज रविवार का दिन दोहरी स्वर्णिम सफलताओं वाला रहा। बैडमिंटन में भारत की नंबर वन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने चीन ओपन सुपर सीरीज में खिताबी जीत हासिल कर ली है।
बीजिंग में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में साइना ने जापान की केन यामागुची को 21-12, 22-20 से हराया। साइना की पिछले 6 मुकाबलों में यह पहली खिताबी जीत है।
विज्ञापन
इस ऐतिहासिक जीत के बाद साइना बैडमिंटन रैंकिंग में फिर से शीर्ष 5 में शामिल हो जाएंगी। नई रैंकिंग सोमवार को जारी की जाएगी। साइना की इस साल की यह तीसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने साल की शुरुआत में सैयद मोदी ग्रैंड पी और जून में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।

5 बार के वर्ल्ड चैंपियन को हराया श्रीकांत ने
साइना नेहवाल की सफलता के क्रम को जारी रखते हुए कीदांबी श्रीकांत ने भी चीन ओपन सुपर सीरीज में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। उलटफेर में माहिर श्रीकांत ने फाइनल में बैडमिंटन इतिहास के सबसे सफल और स्थानीय खिलाड़ी लिन डेन को हराया।
डेन बैडमिंटन के बेहद खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके खाते में कई बड़े खिताबों के अलावा 2 ओलंपिक स्वर्ण पदक भी शामिल है। श्रीकांत ने फाइनल में डेन के खतरनाक खेल और स्थानीय दर्शकों की भावनाओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और विपरीत परिस्थितियों में जोरदार खेल दिखाते हुए चैंपियन खिलाड़ी को हरा दिया। श्रीकांत ने यह मुकाबला 21-19, 21-17 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
21 साल के श्रीकांत के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है। फाइनल मुकाबले में डेन के सामने उतरने के बावजूद उन्होंने अपने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को 46 मिनट में धूल चटा दिया।
यह पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने सुपर सीरीज और प्रीमियर टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से पहली बार सुपर सीरीज खिताब जीता है।