{"_id":"ea254569dc6fd0ecd7dc36275eab1fdd","slug":"saina-nehwal-enters-world-badminton-championship-quarterfinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के लिए साइना नेहवाल को बहाना पड़ा पसीना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जीत के लिए साइना नेहवाल को बहाना पड़ा पसीना
गंवागझू/एजेंसी
Updated Thu, 08 Aug 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपनी जीत का अभियान आगे बढ़ाते हुए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
हालांकि तीसरे दौर की बाधा पार करने के लिए भारतीय खिलाड़ी को 15वीं सीड थाईलैंड की पोर्नटिप बुरानाप्रासर्तसुक के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
थाई खिलाड़ी ने अपने से कही ऊंची रैंकिंग वाली साइना को 52 मिनट तक चले मुकाबले में कड़ी टक्कर दी। लेकिन साइना ने पहला गेम करीबी मुकाबले में गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए मैच 18-21, 21-16, 21-14 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही साइना ने विश्व रैंकिंग में 18वें नंबर की थाई खिलाड़ी के खिलाफ अपने शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। भारतीय खिलाड़ी की पोर्नटिप पर यह छठी जीत है।
विज्ञापन
साइना चौथी बार विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं लेकिन कभी भी इस दौर से आगे नहीं बढ़ सकी हैं।
क्वार्टर फाइनल में साइना का मुकाबला जापान की सयाका ताकाहाशी और दक्षिण कोरिया की यिओन जू बेई के बीच होने वाले मैच की विजेता से मुकाबला होगा।
साइना ने थाई खिलाड़ी के खिलाफ नेट पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सात नेट विनर लगाए जबकि स्मैश विनर के मामले में वह पोर्नटिप से पीछे रहीं।
साइना ने 16 स्मैश विनर लगाए जबकि थाई खिलाड़ी के हिस्से में 18 स्मैश विनर आए।