{"_id":"fd9b0a20-1b74-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"saina-nehwal-breaks-wang-yihan-barrier-at-denmark-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांग से बदला चुकता कर साइना फाइनल में ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वांग से बदला चुकता कर साइना फाइनल में
कोपेनहेगन/एजेंसी
Updated Sun, 21 Oct 2012 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की साइना नेहवाल ने चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त यिहान वांग को हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सइना ने वांग को हराकर लंदन ओलंपिक के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी चुका लिया। साइना की वांग के खिलाफ सात मैचों में यह पहली जीत है।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबले में साइना से पहला सेट हारने के बाद वांग दूसरे सेट में भी 12-17 से पीछे रही। तभी वांग ने मैच छोड़ने का फैसला कर लिया और रिटायर्ड हर्ट हो गई। साइना ने यह मैच 21-12, 21-7 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
फाइनल में साइना का मुकाबला छठवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी की जूलियन शेंक से होगा।