फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina enters Denmark Open semis

साइना डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में

Sat, 20 Oct 2012 09:36 PM IST
ओडेंस/एजेंसी
ओडेंस/एजेंसी Updated Sat, 20 Oct 2012 09:36 PM IST
विज्ञापन
saina enters Denmark Open semis

भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल का डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर जारी है। तीसरी सीड साइना ने स्थानीय खिलाड़ी टाइन बाउन को 21-10, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला दुनिया की नंबर वन यिहान वांग से होगा। साइना ने पांचवीं सीड बाउन को हराने में सिर्फ 33 मिनट लिए।

विज्ञापन

 
अब साइना का मुकाबला ऐसी खिलाड़ी से है, जिन्होंने पिछले सभी छह मुकाबलों में उन्हें हराया है। लंदन ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही साइना को बाउन के खिलाफ मुकाबले में किसी तरह की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्मैश और बेसलाइन गेम से मैच में दबदबा बनाए रखा और आसान जीत दर्ज की। साइना ने पूरे मैच में नौ स्मैश और पांच क्लीयर विनर झोंके। साइना की यह बाउन पर लगातार चौथी जीत है। लंदन ओलंपिक में भी इन दोनों का मुकाबला हुआ था, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी। बाउन असल में नवंबर 2011 में इंडोनेशियन ओपन से साइना को नहीं हरा पाई है। साइना को सेमीफाइनल में वांग की कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वांग ने लंदन ओलंपिक के सेमीफाइनल में साइना को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed