फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Rajkanwar Sandhu takes centre fire pistol gold Ankur Mittal excels in double trap in Asian Shooting Championsh

Asian Shooting: निशानेबाज राजकंवर सिंह संधू का शानदार प्रदर्शन, एशियाई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 29 Aug 2025 07:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

संधू ने हमवतन अनुभवी निशानेबाज गुरप्रीत सिंह के साथ कोरिया और ईरान के निशानेबाजों को पछाड़ कर 583 (प्रिसिशन 289, रैपिड 294) अंकों के साथ अपने करियर का सबसे बड़ा पदक जीता।

विज्ञापन
Rajkanwar Sandhu takes centre fire pistol gold Ankur Mittal excels in double trap in Asian Shooting Championsh
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

युवा पिस्टल निशानेबाज राजकंवर सिंह संधू ने शुक्रवार को एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 25 मीटर सेंटर फायर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान किया, जबकि पूर्व विश्व चैंपियन अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस तरह से गैर ओलंपिक स्पर्धाओं में अपना दबदबा जारी रखा है। 
विज्ञापन


महिला डबल ट्रैप में भारत ने किया था क्लीन स्वीप 
भारत ने महिला डबल ट्रैप में भी क्लीन स्वीप किया। इसमें अनुष्का भाटी (93), प्रणिल इंगले (89) और हाफिज कॉन्ट्रैक्टर (87) ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। इस तिकड़ी ने 269 के कुल स्कोर के साथ टीम स्वर्ण पदक भी जीता। 23 साल के संधू ने हमवतन अनुभवी निशानेबाज गुरप्रीत सिंह के साथ कोरिया और ईरान के निशानेबाजों को पछाड़ कर 583 (प्रिसिशन 289, रैपिड 294) अंकों के साथ अपने करियर का सबसे बड़ा पदक जीता। इससे पहले 2018 और 2022 में जूनियर विश्व कप में क्रमशः कांस्य और रजत जीतने वाले संधू का सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह पहला पदक है।
विज्ञापन


सेना के अनुभवी गुरप्रीत सिंह (579) चौथे स्थान पर रहे जबकि कोरिया के जेक्योन ली (580) और ईरान के जावद फोरोगी (579) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। गुरप्रीत के लगातार दूसरे दिन अच्छे प्रदर्शन से भारत ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता उन्होंने इससे पहले गुरुवार को 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने और टीम वर्ग में भी देश को शीर्ष पोडियम स्थान दिलाने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियो ओलंपिक (2016) खेलों में रैपिड-फायर पिस्टल फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच चुके इस ओलंपिक खिलाड़ी का प्रिसिशन और रैपिड चरण का संयुक्त स्कोर 579 था। गुरप्रीत, संधू (583) और अंकुर (571) की तिकड़ी ने 1733 अंक के साथ दबदबा बनाते हुए टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। वियतनाम (1720) और ईरान (1700) ने इस स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed