फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   R Praggnanandhaa looses against Fabiano Caruana in norway chess

Norway Chess: कारुआना ने दी प्रज्ञानंद को मात, कार्लसन ने फिरोजा अलीरेजा को हराया

Fri, 07 Jun 2024 04:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Jun 2024 04:25 PM IST
सार

आर वैशाली को चीन की टिंगजी लेई के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा और वह चौथे स्थान पर खिसक गईं जबकि कोनेरू हम्पी चीन की टूर्नामेंट लीडर वेन्जू जू से हार गईं।

विज्ञापन
R Praggnanandhaa looses against Fabiano Caruana in norway chess
प्रज्ञानंद - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम दौर में संयुक्त राज्य अमेरिका के फैबियानो कारुआना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, विश्व के नंबर एक मैग्नस कार्लसन ने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को आर्मगेडन में हराया। 16 अंकों के साथ कार्लसन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिकारू नाकामुरा पर 1.5 अंकों की बढ़त बना ली है। आर्मगेडन में कारुआना के खिलाफ हार के बावजूद प्रज्ञानंद 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जो अलीरेजा से एक अंक आगे है। 10.5 अंकों के साथ कारुआना लीरेन (6) से आगे स्टैंडिंग में अगले स्थान पर हैं।
विज्ञापन


महिला वर्ग में, आर वैशाली को चीन की टिंगजी लेई के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा और वह चौथे स्थान पर खिसक गईं जबकि कोनेरू हम्पी चीन की टूर्नामेंट लीडर वेन्जू जू से हार गईं। चीन की वेन्जू जू ने 16 अंक हासिल करके खिताब के लिए अपना दावा मजबूत किया। टिंगजी लेई और यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक उनके पीछे 1.5 अंक हैं, जबकि वैशाली 11.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। हम्पी नौ अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। अनुभवी स्वीडिश खिलाड़ी पिया क्रैमलिंग 6.5 अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed