{"_id":"ee3dbbecc98b164cc128e16b6f2dbc15","slug":"prakash-wins-india-s-6th-shooting-quota-place-for-rio-olympics-2016-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल शूटर प्रकाश ने भी कटाया ओलंपिक का टिकट ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पिस्टल शूटर प्रकाश ने भी कटाया ओलंपिक का टिकट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Aug 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय निशानेबाज प्रकाश नानजप्पा ने अजरबैजान के गबाला में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में आठवें स्थान के साथ अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
बंगलूरू के 39 वर्षीय निशानेबाज भारत के ऐसे छठे निशानेबाज बन गए हैं जिन्होंने देश को ओलंपिक कोटा दिलाया है। उन्होंने क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहते हुए 567 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
विश्व में 52 वीं रैंकिंग के प्रकाश फाइनल शॉट के साथ 70.1 अंक जुटा पाए। अन्य भारतीय निशानेबाज जीतू राय फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। जीतू पहले ही देश को ओलंपिक कोटा दिला चुके हैं।
विज्ञापन
नानजप्पा ने 2013 में दक्षिण कोरिया के चैंगवोन में हुए आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता था। उसी साल ग्रेनाडा में विश्व कप के दौरान उनके चेहरे के दाएं हिस्से पर हल्का लकवा भी पड़ गया था।
अक्टूबर 2013 में इससे उबरने के बाद प्रकाश ने तेहरान में हुई एशियन एयरगन चैंपियनशिप की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
पिछले साल भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा जब उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और इंच्योन में हुए एशियाई खेलों में क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किया।