फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Djokovic one step away from winning Olympic gold, Alcaraz is ready for match

Paris Olympics 2024: ओलंपिक स्वर्ण जीतने से एक कदम दूर जोकोविच, सामने अल्कारेज की चुनौती

Sat, 03 Aug 2024 09:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 03 Aug 2024 09:35 PM IST
सार

अल्कारेज ने जून में फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने के बाद विंबलडन के फाइनल में सीधे सेटों में जोकोविच पर जीत के साथ अपने खिताब का बचाव किया था। उन्होंने 2023 विंबलडन फाइनल में भी इस दिग्गज को हराया था।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Djokovic one step away from winning Olympic gold, Alcaraz is ready for match
अल्कारेज-जोकोविच - फोटो : विंबलडन(ट्विटर)

विस्तार

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से टेनिस के बादशाह नोवाक जोकोविच एक कदम दूर हैं। अल्कारेज रविवार को पुरुष टेनिस एकल में उन्हें चुनौती देंगे। दोनों के बीच होने वाला यह मैच  विंबलडन फाइनल की यादें ताजा करने वाला होगा। ओलंपिक टेनिस के फाइनल में जगह बनाने वाले जोकोविच सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी हैं जबकि अल्काराज सबसे युवा खिलाड़ी हैं। दोनों दिग्गजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Djokovic one step away from winning Olympic gold, Alcaraz is ready for match
नोवाक जोकोविच - फोटो : Roland Garros
जोकोविच ने अपने शानदार करियर में रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। हालांकि, वह अब तक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं, स्पेन के अल्कारेज ने लगातार दूसरी बार हाल ही में विंबलडन के फाइनल में जोकोविच को हराया था। हाल के दिनों में अल्कारेज सर्बिया के स्टार जोकोविच के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बन कर उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Djokovic one step away from winning Olympic gold, Alcaraz is ready for match
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : Wimbledon
अल्कारेज ने जून में फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने के बाद विंबलडन के फाइनल में सीधे सेटों में जोकोविच पर जीत के साथ अपने खिताब का बचाव किया था। उन्होंने 2023 विंबलडन फाइनल में भी इस दिग्गज को हराया था। शानदार लय में चल रहे अल्कारेज ने ओलंपिक सेमीफाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को आसानी से 6-1, 6-1 से शिकस्त दी थी। वहीं, जोकोविच ने लोरेंजो मुसेटी को 6-4, 6-2 से हराया।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Djokovic one step away from winning Olympic gold, Alcaraz is ready for match
नोवाक जोकोविच - फोटो : twitter
जोकोविच को बीजिंग (2008) में राफेल नडाल, लंदन (2012) में एंडी मरे, तोक्यो (2021) में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ओलंपिक सेमीफाइनल में हराया था।  उन्होंने 2008 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। ओलंपिक मुकाबलों को रोलां गैरां कोर्ट पर खेला जा रहा है जहां अल्कारेज ने इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। ऐसे में जोकोविच को तगड़ी चुनौती मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed