{"_id":"66ae3f25944c427a9e0740de","slug":"paris-olympics-2024-day-9-india-schedule-games-shooting-boxing-india-vs-great-britain-hockey-match-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics Day 9 Schedule: लवलीना-लक्ष्य सेन से पदक पक्का करने की उम्मीद, हॉकी टीम की नजरें सेमीफाइनल पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics Day 9 Schedule: लवलीना-लक्ष्य सेन से पदक पक्का करने की उम्मीद, हॉकी टीम की नजरें सेमीफाइनल पर
Sat, 03 Aug 2024 08:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:01 PM IST
सार
Paris Olympics 2024 India Schedule Day 9 : भारत को मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से पदक पक्का करने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से होगा।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय दल के लिए पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन के नतीजे अच्छे नहीं रहे, लेकिन नौवें दिन रविवार को भारत को दो पदक पक्का करने की उम्मीद है। भारत को मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से पदक पक्का करने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से होगा। अगर टीम यह मैच जीतने में सफल रही तो पदक के लिए एक कदम आगे बढ़ा लेगी।
विज्ञापन
लक्ष्य और लवलीना के सामने मुश्किल चुनौती
लक्ष्य का सेमीफाइनल में सामना विक्टर एक्सेलसन से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक आठ बार भिड़ंत हो चुकी है और लक्ष्य तथा एक्सेलसन के बीच जीत-हार का रिकॉर्ड 1-7 का चल रहा है। रिकॉर्ड को देखें तो लक्ष्य के सामने एक्सेलसन की कठिन चुनौती है, लेकिन वह जिस फॉर्म में चल रहे हैं उससे यही उम्मीद है कि लक्ष्य देश के लिए कम से कम रजत पदक पक्का करने में सफल हो सकते हैं। लक्ष्य पहले पुरुष एकल खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक में सेमीफाइनल दौड़ तक पहुंचे हैं। दूसरी ओर, लवलीना के सामने चीन की लि कियान की चुनौती होगी। लवलीना को कियान के खिलाफ एशियाई खेलों के महिला 75 किग्रा फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लवलीना अगर यह मैच जीतने में सफल रहीं तो कांस्य पदक पक्का कर लेंगी और लगातार दूसरी बार ओलंपिक में पदक जीतने की उपलब्धि दर्ज कर लेंगी। लवलीना ऐसा करने में सफल रहीं तो वह पांचवीं भारतीय खिलाड़ी होंगी जिन्होंने ओलंपिक में एक से अधिक पदक जीते हैं।

पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...
निशानेबाजी
- 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन पहला चरण: विजयवीर सिद्धू और अनीश (दोपहर 12.30 बजे से)
हॉकी
- भारत बनाम ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल: (दोपहर 1.30 बजे से)
एथलेटिक्स
- महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर: पारूल चौधरी (दोपहर 1.35 बजे से)
- पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन: जेस्विन एल्ड्रिन (दोपहर 2.30 बजे से)
मुक्केबाजी
- महिला 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल: लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान (दोपहर 3.02 बजे से)
बैडमिंटन
- पुरुष एकल सेमीफाइनल: लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क ) (दोपहर 3.30 बजे से)
सेलिंग
- पुरुष डिंगी रेस सात और आठ: विष्णु सरवनन (दोपहर 3.35 बजे से)
- महिला डिंगी रेस सात और आठ: नेत्रा कुमानन (शाम 6.05 बजे से)