फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings

Paris Olympics Day 7 Highlights: फाइनल में पहुंची मनु, लक्ष्य ने जीता क्वार्टर फाइनल, हॉकी में भारत की जीत

Sat, 03 Aug 2024 01:19 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 03 Aug 2024 01:19 AM IST
सार

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 296 का स्कोर बनाया। कुल स्कोर मनु का 590 का रहा और उन्होंने 24 एक्स लगाए।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
मनु भाकर-लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक का सातवां दिन भी भारत के लिए खास रहा। मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में प्रवेश किया और पदकों की हैट्रिक की ओर कदम बढ़ा दिए। वहीं, बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री की। वह बैडमिंटन के पुरुष एकल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए। इसके अलावा हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
मनु भाकर - फोटो : PTI
मनु का जलवा बरकरार
भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 296 का स्कोर बनाया। कुल स्कोर मनु का 590 का रहा और उन्होंने 24 एक्स लगाए। पहले स्थान पर हंगरी की मेजर वेरोनिका रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 298 का स्कोर बनाया। वेरोनिका का कुल स्कोर 592 का रहा और उन्होंने 27 एक्स यानी परफेक्ट 10 लगाए। मनु ने अपने लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं। दोनों में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। मनु के पास पदकों की हैट्रिक लगाने का मौका है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं। मनु कल यानी शनिवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का फाइनल खेलेंगी। मनु प्रिसीजन राउंड के बाद तीसरे स्थान पर थीं। वहीं, इसी स्पर्धा में भारत की एक और शूटर ईशा सिंह 581 के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 291 का स्कोर बनाया, जबकि रैपिड राउंड में ईशा का स्कोर 290 रहा। मनु का फाइनल मुकाबला शनिवार को दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : PTI
52 साल बाद ओलंपिक में भारत ने आस्ट्रेलिया को दी मात
भारतीय हॉकी टीम का आज ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ। क्वार्टर फाइनल से पहले हरमनप्रीत सिंह की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। इसी के साथ भारत ने क्वार्टर फाइनल से पहले जीत की पटरी पर वापसी कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 1972 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में गोल किया और भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में 13वें मिनट में गोल कर दिया। इसी के साथ भारत 2-0 से आगे हो गया। दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का खाता खुला। 25वें मिनट में क्रैग थॉमस ने गोल किया और टीम का स्कोर 2-1 हो गया। 26वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत सिंह ने बचाया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 की बढ़त के साथ आगे था। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक में गोल किया। इसी के साथ भारत 3-1 से आगे हो गया। तीन क्वार्टर के बाद भारत ने 3-1 से ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाए रखी। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल किया और ऑस्ट्रेलिया को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसी के साथ भारत ने जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम पूल चरण में तीन जीत , एक ड्रॉ और एक हार के साथ बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रही और क्वार्टर फाइनल में उसका सामना पूल ए की तीसरे नंबर की टीम से होगा।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
धीरज बोम्मादेवरा-अंकिता भकत - फोटो : PTI
धीरज-अंकिता की जोड़ी कांस्य पदक से चूकी
धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी का कांस्य पदक मुकाबले में अमेरिका से सामना हुआ, लेकिन भारतीय जोड़ी को 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह धीरज और अंकिता ऐतिसाहिक कांस्य पदक से चूक गए।

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
तुलिका मान - फोटो : @TheKhelIndia
जूडो में भारत की चुनौती खत्म 
भारतीय जूडो खिलाड़ी तुलिका मान महिलाओं की 78 किग्रा से अधिक स्पर्धा के पहले दौर में शुक्रवार को यहां लंदन ओलंपिक की चैंपियन क्यूबा की इडेलिस ओर्टिज के खिलाफ शिकस्त के साथ बाहर हो गईं। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता दिल्ली की 22 साल की तुलिका को क्यूबा की खिलाड़ी के खिलाफ इप्पोन से 0-10 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। क्यूबा की खिलाड़ी के नाम चार ओलंपिक पदक हैं जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। ओर्टिज के खिलाफ तुलिका सिर्फ 28 सेकेंड की मुकाबले में टिक सकीं।

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
बलराज पंवार - फोटो : ओलंपिक
नौकायन में 23वें स्थान पर रहे बलराज 
भारतीय नौकायन खिलाड़ी बलराज पंवार ने शुक्रवार को फाइनल डी में पांचवें स्थान पर रहते हुए पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में अपने अभियान का अंत 23वें स्थान के साथ किया। बलराज ने फाइनल डी में सात मिनट 2.37 सेकेंड का समय लिया जो मौजूदा खेलों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह हालांकि पदक दौर नहीं था। पेरिस ओलंपिक की नौकायन स्पर्धा में भारत के एकमात्र प्रतिभागी बलराज क्वार्टर हीट रेस में पांचवें स्थान पर रहे थे। रविवार को रेपेचेज दौर की रेस में दूसरे स्थान पर रहते हुए बलराज ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। शनिवार को पहले दौर ही हीट में चौथे स्थान पर रहते हुए वह रेपेचेज में पहुंचे थे।

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
शुभंकर शर्मा - फोटो : @India_AllSports
गोल्फ में शुभंकर संयुक्त 25वें और भुल्लर संयुक्त 52वें स्थान पर
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने शुक्रवार को यहां पेरिस ओलंपिक के दूसरे दौर में दो ईगल से दो अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 25वें स्थान पर बने हुए हैं। पहले दौर में 70 का कार्ड खेलने वाले शुभंकर का दो दिन का कुल स्कोर तीन अंडर है। एक अन्य भारतीय गगनजीत भुल्लर ने दो अंडर 69 का कार्ड खेला और अपने पहले दौर के 75 के कार्ड से बेहतर प्रदर्शन दिखाया जिससे वह संयुक्त 52वें स्थान पर बने हुए हैं।

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
पारुल चौधरी - फोटो : @India_AllSports
अंकिता और पारूल महिलाओं की 5000 मीटर रेस में 20वें और 14वें स्थान पर
भारत की अंकिता और पारूल चौधरी पेरिस ओलंपिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में महिलाओं की 5000 मीटर रेस में क्रमश: 20वें और 14वें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। अंकिता ने हीट वन में 16 : 19. 38 का समय निकाला और वह आखिरी स्थान पर रही। वहीं पारूल ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15: 10 . 68 का समय निकाला लेकिन 20 धावकों में 14वें स्थान पर रही। दोनों हीट से शीर्ष आठ आठ ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
लक्ष्य ने सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास 
लक्ष्य सेन बैडमिंटन में पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय हैं। लक्ष्य ने ताइवान के चू टिन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया। लक्ष्य सेन ने भारतीय बैडमिंटन में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चू टिन चेन के खिलाफ तीन गेम की रोमांचक जीत के साथ सेन उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां कोई भी भारतीय पुरुष शटलर पहले नहीं पहुंच पाया है। लक्ष्य अब ओलंपिक में बैडमिंटन पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बन गए। अब वह पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। लक्ष्य से पहले किदांबी श्रीकांत (2016) और पारुपल्ली कश्यप (2012) क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। सेन पेरिस से बैडमिंटन पदक के लिए भारत की एकमात्र उम्मीद हैं।

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights Games Result Medal Tally Athletes Countries Position Standings
तजिंदरपाल सिंह तूर - फोटो : @India_AllSports
तजिंदरपाल सिंह तूर क्वालिफाई करने से चूके
तजिंदरपाल सिंह तूर 18.05 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों की शॉटपुट फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गए। वह ग्रुप ए में 15वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed