फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Big mistake happened in opening ceremony, South Korea was announced North Korea

Paris Olympics 2024: ओपनिंग सेरेमनी में हुई बड़ी गलती, दक्षिण कोरिया को बताया उत्तर कोरिया, बुलाई गई बैठक

Sat, 27 Jul 2024 04:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 27 Jul 2024 04:30 PM IST
सार

जब दक्षिण कोरिया की टीम सीन नदी के किनारे नौकायन कर रही थी और 48वें प्रतिभागी राष्ट्र के रूप में समारोह में शामिल हुई, तो अनाउंसर ने उन्हें उत्तर कोरिया के नाम से संबोधित किया।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Big mistake happened in opening ceremony, South Korea was announced North Korea
दक्षिण कोरिया - फोटो : twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन भव्य समारोह के साथ हुआ। इस दौरान छह किमी की परेड आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई जिसमें 85 नावों में 205 देशों के 6800 से अधिक खिलाड़ी सवार थे और एक शरणार्थी ओलंपिक टीम भी थी। वहीं, समारोह के दौरान अनाउंसर से एक ऐसी गलती हो गई जिस पर दक्षिण कोरिया भड़क गया। 
विज्ञापन


दरअसल, जब दक्षिण कोरिया की टीम सीन नदी के किनारे नौकायन कर रही थी और 48वें प्रतिभागी राष्ट्र के रूप में समारोह में शामिल हुई, तो अनाउंसर ने उन्हें उत्तर कोरिया के नाम से संबोधित किया। उन्होंने फ्रेंच में कहा, "रिपब्लिक पॉपलेयर डेमोक्रेटिक डे कोरी" और उसके बाद अंग्रेजी में "डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया।" इस पर दक्षिण कोरिया ने नाराजगी व्यक्त की। शनिवार को दक्षिण कोरिया के खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान हुई इस गलती पर नाराजगी जताई और आयोजकों के साथ बैठक का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed