फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris 2024: Now wrestlers eyes on Olympics, Bajrang requested Sports Ministry to start wrestling activities

Paris 2024: अब ओलंपिक पर पहलवानों की नजर, बजरंग ने खेल मंत्रालय से कुश्ती गतिविधियां शुरू कराने का अनुरोध किया

Sat, 30 Dec 2023 03:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Dec 2023 03:17 PM IST
सार

बजरंग पूनिया ने शनिवार को खेल मंत्रालय से अनुरोध किया कि देश में कुश्ती गतिविधियां फिर शुरू कराई जाएं क्योंकि पेरिस ओलंपिक में सात महीने ही रह गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक की तैयारियों को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Paris 2024: Now wrestlers eyes on Olympics, Bajrang requested Sports Ministry to start wrestling activities
बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और अनुराग ठाकुर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 इस पूरे साल भारत में कुश्ती काफी चर्चा में रहा। हालांकि, ऐसा सकारात्मक वजहों से नहीं बल्कि पहलवानों के धरने और कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे आरोपों की वजह से रहा। कुश्ती संघ को एक बार फिर निलंबित कर दिया गया है और तदर्थ समिति कुश्ती की देखरेख कर रही है। छह महीने बाद पेरिस में ओलंपिक होना है। ऐसे में पहलवान अब उस जगह से ध्यान हटाकर कुश्ती में लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस बीच ओलंपिक पदक विजेता पहलवान और धरना देने वाले पहलवानों में शामिल रहे बजरंग पूनिया ने शनिवार को खेल मंत्रालय से अनुरोध किया कि देश में कुश्ती गतिविधियां फिर शुरू कराई जाएं क्योंकि पेरिस ओलंपिक में सात महीने ही रह गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक की तैयारियों को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन के बाद से देश में पिछले कई महीने से कुश्ती ठप पड़ी है। डब्ल्यूएफआई के नये पदाधिकारियों के चुनाव के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ क्योंकि खेल मंत्रालय ने संजय सिंह की अध्यक्षता वाली पैनल को निलंबित कर दिया जिसने राष्ट्रीय अंडर 15 और अंडर 20 चैम्पियनशिप का ऐलान करके अपने ही संविधान का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा- पिछले कई महीने से कुश्ती गतिविधियां बंद पड़ी हैं। कोई राष्ट्रीय चैंपियनशिप या शिविर भी आयोजित नहीं किया गया। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर अपना पद्मश्री सम्मान लौटाने वाले बजरंग ने कहा- सात महीने बाद ओलंपिक है लेकिन कोई गंभीरता से नहीं ले रहा। कुश्ती ने पिछले चार ओलंपिक में हमें लगातार पदक दिए हैं। मैं खेल मंत्रालय से अनुरोध करता हूं कि कुश्ती गतिविधियां जल्दी शुरू कराई जाये ताकि खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed